प्यार, सनक और सुसाइड: भाभी के सीने में चाकू उतारकर न्यूड भागा देवर, थाने के पास पेड़ पर झूलती मिली लाश! 'लव ट्रायंगल' में अहमदाबाद से झांसी तक पीछा

झांसी में प्रेम प्रसंग और धोखे की एक ऐसी दास्तां सामने आई है जिसने सबको झकझोर दिया. जिस मौसेरे भाई को पति ने अपने कपड़े और खाना दिया, उसी ने उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी देवर ने पहले सुसाइड किया और अब इलाज के दौरान भाभी ने भी दम तोड़ दिया.

Advertisement
मृतका भाभी और 'कातिल' देवर (Photo- Screengrab) मृतका भाभी और 'कातिल' देवर (Photo- Screengrab)

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी ,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

Uttar Pradesh News: झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को महेंद्र नामक युवक ने अपने मौसेरे भाई की पत्नी माया के पेट, सीने, गले और मुंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी खून से सने कपड़े छोड़कर न्यूड हालत में भाग गया और पुलिस से बचने के लिए थाने से महज 300 मीटर दूर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी. इधर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही माया ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतका के पति ने बताया कि अहमदाबाद में काम के दौरान उसकी माया से शादी हुई थी, लेकिन मौसेरे भाई से पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर वह झांसी लौट आया था.

Advertisement

बेटी को बचाने के लिए किया इशारा

मृतका के पति ने बताया कि घटना वाले दिन वह काम पर गया था. घर में उसकी पत्नी पापड़ फ्राई कर रही थी और छोटी मासूम बेटी पास में खेल रही थी. तभी महेंद्र वहां पहुंचा और हैवानियत शुरू कर दी. घायल अवस्था में भी माया ने अपनी ममता का परिचय दिया और बेटी को वहां से भागने का इशारा किया. पति का कहना है कि यदि उसकी बेटी वहां से नहीं भागती, तो सनकी आरोपी उसकी भी हत्या कर देता.

भरोसे का बेरहम कत्ल

पीड़ित पति इस बात से बेहद दुखी है कि उसने जिस भाई पर सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी ने उसका घर उजाड़ दिया. उसने बताया कि वह महेंद्र को अपने साथ अहमदाबाद ले गया था, उसे पहनने के लिए अपने कपड़े दिए और खाने के लिए भोजन दिया. लेकिन उसे क्या पता था कि जिस भाई की वह मदद कर रहा है, वही उसकी दुनिया खत्म कर देगा. झांसी आए अभी उन्हें तीन महीने ही हुए थे कि यह हादसा हो गया.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम

प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने बताया कि घायल महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पहले ही सुसाइड कर चुका है, इसलिए अब पुलिस कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटी है. इस दर्दनाक घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा है और पति का रो-रोकर बुरा हाल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement