दोस्त का बर्थडे मनाने पहुंचे युवकों ने की फायरिंग, तभी पार्टी में आए एक लड़के को जा लगी गोली

देवरिया में कुछ लड़के अपने दोस्त का बर्थडे मनाने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने देसी कट्टे से फायरिंग की. लेकिन कट्टे से निकली गोली पार्टी में आए उन्ही के एक दोस्त को जा लगी. फिलहाल, उस लड़के का इलाज गोरखपुर में चल रहा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया,
  • 04 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दोस्त का बर्थडे मना रहे युवकों ने देसी कट्टे से फायरिंग करना शुरू कर दिया. तभी एक गोली एक दोस्त को लग गई, जो खुद पार्टी में शामिल होने आया था. आनन-फानन में उस लड़के को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.

युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया. फिलहाल यहां युवक का इलाज चल रहा है. सूचना पर एसपी संकल्प शर्मा भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल युवक से बात की उसके बाद घटनास्थल का जायजा लिया. एसपी ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी ली जा रही है. पूछताछ में लड़के ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को रात का खाना खाने के बाद अपने दोस्तों के साथ रात में सड़क पर टहल रहा था.

Advertisement

तभी बाईक से दो लोग वहां से निकल रहे थे. उनके साथ उसका विवाद हुआ. जिसके बाद उन लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गए. इससे गोली उसकी कमर में लग गई. पुलिस को छात्र की बात पर शक हुआ. क्योंकि बयान देते समय वह काफी गोल-मोल बातें कर रहा था. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि लड़का अपने दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने गया था.

वहां उसके दोस्त देसी कट्टे से फायरिंग कर रहे थे. उसी दौरान उसे गोली लग गई. लेकिन पुलिस के सामने डर के कारण उसने झूठ कहा. बता दें, घायल लड़का कक्षा 9 का छात्र है. पुलिस फिलहाल इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

इस मामले में CO भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने फोन पर बताया कि बर्थडे पार्टी के दौरान कट्टे को लोड व फायर के दौरान यह गोली लगी है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »