देवरिया में दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदली, सरयू नदी में डूबे तीन लोग

देवरिया में दुर्गा पूजा की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. सरयू नदी के गौरा घाट पर कलश भरने गए चार युवकों में से तीन डूब गए, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. गोताखोर लापता युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

Advertisement
सरयू नदी में डूबे युवकों की हो रही तलाश (Photo: Representational ) सरयू नदी में डूबे युवकों की हो रही तलाश (Photo: Representational )

aajtak.in

  • देवरिया,
  • 29 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

यूपी के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. सरयू नदी में पानी भरने गए चार युवकों में से तीन गहरे पानी में डूब गए, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. हादसा बारहज थाना क्षेत्र के गौरा घाट पर हुआ.

सरयू नदी मेंं तीन युवक हुए लापता

जानकारी के अनुसार, नहचुआ गांव के निवासी विवेक कुमार (19), रंजीत (16) और शेखर (15) अपने पड़ोसी गांव के गंगूली के साथ सुबह करीब 10 बजे कलश भरने के लिए सरयू नदी पहुंचे थे. दुर्गा प्रतिमा की स्थापना से पहले कलश यात्रा के लिए पानी लाने की परंपरा निभाने वो सभी नदी में उतरे लेकिन इसी दौरान वो गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

Advertisement

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर तुरंत नदी में छलांग लगाई और गंगूली को किसी तरह बाहर निकालने में सफल रहे. हालांकि विवेक, रंजीत और शेखर तेज धारा में बह गए और लापता हो गए.

लापता युवकों की तलाश में जुटे गोताखोर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सर्किल ऑफिसर अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि 'शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीन लोग, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं, सरयू नदी में डूब गए. एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जबकि गोताखोरों की टीम लापता युवकों की तलाश कर रही है.'

हादसे के बाद नहचुआ गांव में मातम छा गया. दुर्गा पूजा की खुशियां अचानक गम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं टाली जा सकें.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »