सास से इश्क, अश्लील वीडियो और प्रॉपर्टी बेचने की जिद... बागपत में दामाद के कत्ल की खौफनाक कहानी

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय सोनू का शव घर में संदिग्ध हालत में मिला, जिससे सनसनी फैल गई. शुरुआती तौर पर यह आत्महत्या लगा. हालांकि, मृतक के भाई की शिकायत पर थाना प्रभारी ने इसे हत्या का केस मानते हुए जांच शुरू की, जिसमें जल्द ही कहानी ने भयावह मोड़ लेना शुरू कर दिया.

Advertisement
बागपत पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी सास और उसकी बेटी (Photo- ITG) बागपत पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी सास और उसकी बेटी (Photo- ITG)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत ,
  • 15 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शुरू हुई इस कहानी में प्यार भी था, धोखा भी, ब्लैकमेलिंग भी और अंत में एक ऐसा कत्ल- जिसे आत्महत्या का जामा पहनाकर जलती चिता में दफना दिया गया. मामला थाना बिनौली क्षेत्र के जीवना गालियान गांव का है. आइए जानते हैं पूरी कहानी...  

दरअसल, करीब 15 साल पहले मुजफ्फरनगर की सरोज नाम की महिला ने अपनी बेटी सोनिया की शादी सोनू सैनी से कराई थी. शादी के बाद सास भी अपनी बेटी और दामाद के साथ ही रहने लगी. लेकिन वक्त के साथ ये रिश्ता सास-दामाद से निकलकर नाजायज मोहब्बत में बदल गया.  

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि सोनू और सरोज के बीच अवैध संबंध बने. दोनों ने साथ में अश्लील वीडियो भी बनाए. मृतक दामाद सोनू ने सरोज के नाम बिजनौर में एक प्लॉट खरीदा था, जो अब 20 लाख रुपये का हो चुका था. सोनू उस जमीन को बेचना चाहता था, मगर सास और पत्नी इसके खिलाफ थीं. 

ऐसे में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ, तो दामाद सोनू ने अपनी सास सरोज को उन्हीं वीडियोज से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. तब सोनू ने सास को धमकी दी- "अगर मना किया तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा." बस यहीं से शुरू हुई खामोश साजिश, लेकिन बेहद खौफनाक. 

कत्ल वाली रात, फुलप्रूफ प्लानिंग 

11अक्टूबर 2025 की रात. मां और बेटी ने मिलकर खौफनाक प्लान पूरा किया. सोनू को दूध के नींद की गोलियां देकर सुलाया, फिर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को कमरे में फांसी के फंदे से लटका दिया, ताकि सबको लगे कि उसने खुदकुशी कर ली. 

Advertisement

सुबह गांव में चर्चा उड़ी कि सोनू ने आत्महत्या कर ली. लोगों को भरोसा दिलाया गया, और जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. लेकिन एफआईआर के मुताबिक, सोनू के भाई मोनू सैनी ने बताया कि उसकी भाभी सोनिया ने रो रोकर बताया था कि उसके पति को उसके भाई बुलाकर ले गए थे, जिससे उसे शक हुआ और उसने पुलिस को तहरीर दी. और जब जांच शुरू हुई, तो पूरा खेल खुल गया. पुलिस ने सास सरोज और उसकी बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. 

पुलिस का बयान 

प्रवीण सिंह चौहान (एएसपी, बागपत) ने कहा कि 12 अक्टूबर को शिकायत मिली थी कि सोनू सैनी नाम के युवक की हत्या कर आत्महत्या दर्शाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसकी सास और बीवी को गिरफ्तार किया गया. सास से अवैध सबंध और प्रॉपर्टी बेचने को लेकर सोनू की सास और बीवी ने हत्या कर दी थी. फिलहाल, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »