तेज रफ्तार बाइक पर कपल का रोमांस, पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की और लड़के के गले में हाथ

कपल चलती बाइक पर रोमांस करता हुआ नजर आ रहा है. लड़का बाइक चला रहा है जबकि लड़की आगे बैठी हुई है. वो फिल्मी अंदाज में बाइक की टंकी पर बैठकर लड़के को गले लगाए हुए है.

Advertisement
चलती बाइक पर कपल का रोमांस चलती बाइक पर कपल का रोमांस

देवेन्द्र कुमार शर्मा

  • हापुड़ ,
  • 10 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

सोशल मीडिया पर एक कपल वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कपल चलती बाइक पर रोमांस करता हुआ नजर आ रहा है. लड़का बाइक चला रहा है जबकि लड़की आगे बैठी हुई है. वो फिल्मी अंदाज में बाइक की टंकी पर बैठकर लड़के को गले लगाए हुए है. बगल से गुजर रहे किसी कार सवार ने कपल की इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि ये वीडियो हापुड़ नेशनल हाईवे NH-9 का है. जहां थाना सिंभावली क्षेत्र में एक लड़का और लड़की रेज रफ्तार बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. लड़का बाइक दौड़ा रहा है और आगे बैठी लड़की उसे गले लगाए हुए है. हालांकि, वीडियो कब का है इस बारे में जानकारी मिलना बाकी है. 

बिना हेलमेट के बाइक की टंकी पर बैठी लड़की

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठी हुई है. उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ है. लड़के ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है. दोनों एक दूसरे को गले लगा रहे हैं. 

कपल का वीडियो वायरल

खुलेआम सड़क पर अश्लीलता फैलाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद लोग कपल की आलोचना कर रहे हैं. वीडियो में बाइक का नंबर दिखाई दे रहा है. इसके आधार पर पुलिस कपल तक पहुंच सकती है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Advertisement

गौततलब है कि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है. पहले भी ऐसे कई मामले में सामने आ चुके हैं. पिछले महीने ही जयपुर की सड़कों पर चलती बाइक पर रोमांस का वीडियो वायरल हो हुआ था. इस वीडियो में खुलेआम लड़का-लड़की बाइक पर एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे थे. उन्होंने न तो हेलमेट पहना था और न ही ट्रैफिक नियमों को फॉलो किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement