दिवाली-छठ से पहले यूपी में हाई अलर्ट, CM योगी ने अफसरों की छुट्टियां रद्द कीं, बाजारों में 24 घंटे रहेगी पुलिस निगरानी

उत्तर प्रदेश में दिवाली, छठ और देव दीपावली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अब विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मिल सकेगी. बाजारों में 24 घंटे पुलिस निगरानी, मंदिरों में अतिरिक्त सुरक्षा और सोशल मीडिया पर चौबीसों घंटे नजर रखने को कहा गया है.

Advertisement
सीएम योगी ने रद्द कीं अफसरों की छुट्टियां. (File Photo: ITG) सीएम योगी ने रद्द कीं अफसरों की छुट्टियां. (File Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

उत्तर प्रदेश में दिवाली, छठ और देव दीपावली जैसे त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश दिया है. अब विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मिल सकेगी. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि त्योहारों की खुशियों को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

लखनऊ में हुई बैठक में सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए. बाजारों में 24 घंटे पुलिस की निगरानी रखने, प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव, दिवाली, छठ और देव दीपावली के दौरान बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलते हैं. बाजारों में खरीदारी बढ़ती है और धार्मिक जगहों पर भी भीड़ जुटती है. ऐसे में पुलिस और प्रशासन को पहले से पूरी तैयारी रखनी होगी. 

यह भी पढ़ें: पहले अयोध्या में जय श्रीराम बोलने पर थी रोक, आज होती है फूलों की बारिश, पीलीभीत में बोले सीएम योगी

उन्होंने बाजारों में 24 घंटे पुलिस निगरानी रखने को कहा है. प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा. इसके अलावा अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई

त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने पुलिस को 24 घंटे सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट से माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने साफ किया कि अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक्शन होना चाहिए.

पटाखों की बिक्री के लिए तय होंगे सुरक्षित स्थान

पटाखों की बिक्री और सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पटाखे केवल खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही बेचे जाएं. अग्निशमन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. इसके साथ ही त्योहारों के दौरान प्रदेश में बिजली और पानी की सप्लाई बिना रुकावट जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं. शहरों और कस्बों में सफाई और रोशनी का भी खास ध्यान रखने को कहा गया है.

किसानों और राशन कार्ड धारकों को लेकर भी सख्ती

मुख्यमंत्री ने त्योहारों की सुरक्षा के साथ किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर भी अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने खाद की कालाबाजारी रोकने और धान खरीद में लापरवाही न होने देने को कहा. सीएम ने साफ किया कि किसानों को खाद लेने या धान बेचने में परेशानी हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. राशन वितरण में घटतौली यानी तय मात्रा से कम राशन देने वालों के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जो दूसरों के लिए मिसाल बने.

Advertisement

आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को त्योहार से पहले मिलेगा मानदेय

मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी त्योहार से पहले मानदेय देने के निर्देश दिए हैं. सरकार का कहना है कि त्योहारों के समय कर्मचारियों को भुगतान के लिए इंतजार न करना पड़े. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में सभी त्योहार खुशी और आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाएं. किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »