वाराणसी: चौकी इंचार्ज ने छात्रों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, DCP ने किया सस्पेंड

वाराणसी के संकटमोचन पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी द्वारा छात्रों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में वे छात्रों को बाल पकड़कर पटकते और लाठी से पीटते दिखे. डीसीपी गौरव बंसवाल ने संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज को तत्काल सस्पेंड कर दिया. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
वीडियो वायरल. वीडियो वायरल.

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 01 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित संकटमोचन पुलिस चौकी में एक पुलिस अधिकारी द्वारा छात्रों की बर्बर पिटाई का वीडियो सामने आया है. वीडियो में चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी छात्रों को बाल पकड़कर जमीन पर गिराते और लाठी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Advertisement

घटना संकटमोचन मंदिर के पास स्थित पुलिस चौकी की है. यहां तैनात चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी ने एक छात्र के बाल पकड़कर उसे पटक दिया और बेरहमी से पीटा. छात्र अपनी बेगुनाही की दुहाई देता रहा और बजरंगबली का नाम लेकर छोड़ने की गुहार लगाता रहा. मगर, पुलिस अधिकारी नहीं रुका. इसी तरह एक अन्य छात्र के साथ भी थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया.

ये भी पढ़ें- मुस्लिम शख्स महाकुंभ से वाराणसी पहुंचे श्रद्धालुओं को क्यों बांट रहा है पर्चे? वजह कर देगी हैरान

छात्रों के दो गुटों की लड़ाई से जुड़ा मामला

इस पूरी घटना का किसी ने गुप्त रूप से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में पुलिसिया क्रूरता देखकर लोग भड़क गए और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे. जानकारी के मुताबिक, यह घटना साकेत नगर इलाके में दो छात्र गुटों की झड़प से जुड़ी हुई है. पिछले हफ्ते छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था, जिसका CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगा. 

Advertisement

देखें वीडियो...

डीसीपी ने लिया संज्ञान, आरोपी अधिकारी सस्पेंड

इस पर कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी ने एक गुट के छात्रों को चौकी बुलाया और उन्हें निर्दयता से पीटना शुरू कर दिया. जैसे ही यह मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा, काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »