बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: मुख्य आरोपी मयंक का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के भीतर जन्मदिन की पार्टी में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी मयंक सैनी को गिरफ्तार कर लिया है. मयंक पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ.

Advertisement
बुलंदशहर हत्याकांड के मुख्य आरोपी मयंक का एनकाउंटर (Photo- ITG) बुलंदशहर हत्याकांड के मुख्य आरोपी मयंक का एनकाउंटर (Photo- ITG)

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर ,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र में जिम के अंदर जन्मदिन की पार्टी के दौरान केक लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में शामिल आरोपी मयंक सैनी को पुलिस और स्वाट टीम ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मयंक को अगवाल फाटक के पास आला कत्ल की बरामदगी के लिए ले जाया गया था. वहां उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मयंक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे काबू कर लिया गया.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

खुर्जा के एक जिम में जीतू अपना जन्मदिन मना रहा था. पार्टी में केक लगाने को लेकर जीतू और मनीष के बीच विवाद हुआ. यह बहस इतनी बढ़ गई कि जीतू ने मनीष, उसके चचेरे भाई अमरदीप और भतीजे आकाश पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. तीनों के सिर में कई गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने इस मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

राजनीति और रंजिश के एंगल पर जांच

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी जीतू समाजवादी पार्टी का पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुका है, वहीं मृतक मनीष, अमरदीप और भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं. हालांकि, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जांच पार्टी में हुए मामूली विवाद पर केंद्रित है, लेकिन पुलिस पुरानी रंजिश और राजनीतिक पहलुओं को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है. 

Advertisement

डीआईजी ने बताया कि आरोपी जीतू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है और उच्च अधिकारी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement