UP: मेला देखने गई नाबालिग का अपहरण, फिर आरोपियों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में मेला देखने गई एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि दो युवकों ने लड़की का अपहरण कर कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में दो अन्य आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
नाबालिग के साथ गैंगरेप. (Representative image) नाबालिग के साथ गैंगरेप. (Representative image)

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के चोला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने महिला परिजनों के साथ मेला देखने गई थी. इसी दौरान उसके परिजन झूले पर झूलने लगे. पीड़िता ने बताया कि उसे झूले में चक्कर आते हैं इसलिए वह नीचे ही रुकी रही. जब कुछ देर बाद परिजन वापस आए तो नाबालिग वहां नहीं मिली.

किडनैप के बाद नाबालिग से गैंगरेप

आरोप है कि इसी दौरान दो युवक लड़की का अपहरण कर उसे कार में बैठाकर ले गए. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर या सूंघाकर अपने साथ ले गए. इसके बाद दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसी दौरान दो अन्य आरोपी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया.

परिजनों के अनुसार उनकी बच्ची काफी देर तक नहीं मिली तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. बाद में वह बदहवास हालत में घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर मिली. पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में शुरुआत में ढुलमुल रवैया अपनाया. इस दौरान थाने में पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई. हालांकि बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने बताया कि वादी की शिकायत पर तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. तीन अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है. पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »