शादी के 10वें दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार, थाने में पंचायत के बाद पति ने खुद किया विदा

चंदौली में शादी के दसवें दिन नवविवाहिता अपने पति के साथ बाजार गई और मौका पाकर प्रेमी संग फरार हो गई. पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने महिला को प्रेमी के साथ बरामद किया. थाने में दोनों परिवारों की मौजूदगी में महिला ने प्रेमी संग रहने की इच्छा जताई. पति ने सहमति से पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया.

Advertisement
 प्रेमी और प्रेमिका. प्रेमी और प्रेमिका.

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 17 जून 2025,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के महज दस दिन बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई. हालांकि पुलिस ने उसे जल्द ही बरामद कर लिया और बाद में थाने में ही पति और प्रेमी की मौजूदगी में फैसला हुआ कि दुल्हन अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी.

Advertisement

पूरा मामला जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव का है, जहां रहने वाले शमशेर चौहान की शादी 4 जून 2025 को मवई खुर्द गांव निवासी खुशी सिंह से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सामान्य था, लेकिन दस दिन बाद 14 जून को खुशी अपने पति शमशेर के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर शॉपिंग के लिए निकली. दोनों एक रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे, तभी अचानक खुशी मौका देखकर वहां से गायब हो गई.

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: चंदौली में 10 साल की बच्ची से कोचिंग संचालक ने किया रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पति शमशेर ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन नाकाम रहने पर वह मुगलसराय कोतवाली पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही समय में खुशी को उसके प्रेमी सोनू के साथ बरामद कर लिया. इसके बाद दोनों को थाने लाया गया, जहां पुलिस ने शमशेर, खुशी और सोनू के परिजनों को भी बुला लिया.

Advertisement

थाने में मौजूदगी में खुशी ने साफ तौर पर कहा कि वह अपने प्रेमी सोनू के साथ रहना चाहती है और उसी से शादी करना चाहती है. चूंकि वह बालिग है, इसलिए पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी पक्षों की सहमति से खुशी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया.

बताया जा रहा है कि खुशी का अपने गांव के सोनू नामक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी शमशेर से तय कर दी. मजबूरी में शादी तो कर ली, लेकिन उसका मन अब भी प्रेमी सोनू में ही लगा था. आखिरकार शादी के 10 दिन बाद वह शॉपिंग के बहाने घर से निकली और प्रेमी संग फरार हो गई.

डिप्टी एसपी राजीव सिसोदिया ने बताया कि खुशी की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई और उसे सोनू के साथ बरामद कर लिया गया. चूंकि खुशी बालिग है और अपनी इच्छा से सोनू के साथ रहना चाहती है, इसलिए पुलिस ने दोनों के परिजनों की सहमति लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और खुशी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »