गाजियाबाद: रेस्टोरेंट कर्मचारी की घिनौनी करतूत, रोटी पर थूक कर तंदूर में डाला, कारीगर-मालिक गिरफ्तार

यूपी के गाजियाबाद में एक रेस्टोरेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कर्मचारी आटे पर थूक कर रोटी बना रहा है. जब दो ग्राहकों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि होटल मालिक ने उन्हें धमकी दी. इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की जिस पर रेस्टोरेंट संचालक और उसके कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
आटे पर थूकने का वीडियो हुआ वायरल आटे पर थूकने का वीडियो हुआ वायरल

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 12 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:43 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक रेस्टोरेंट के रसोइये का आटे पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मोदीनगर क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके में ग्राहकों ने उसे थूकते हुए देखा था. मामला सामने आने के बाद होटल मालिक और उनके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक घटना बुधवार रात की है, जब नाज़ चिकन पॉइंट नाम के रेस्टोरेंट में दो ग्राहक खाना खाने पहुंचे. उन्होंने देखा कि होटल में काम करने वाला एक नाबालिग रसोइया तंदूर में रोटी बनाने से पहले आटे पर थूक रहा था. इस घिनौनी हरकत को देखकर ग्राहकों ने तुरंत होटल स्टाफ से शिकायत की.

Advertisement

शिकायत करने पर होटल के मालिक अनुज और उनके सहयोगी अबिद ने ग्राहकों को धमकाने और हमला करने की कोशिश की. इस पर ग्राहकों में से एक, प्रकाश सिंह, जो स्थानीय निवासी हैं उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. मोदीनगर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि होटल मालिक अनुज और उनके सहयोगी अबिद को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही, नाबालिग रसोइये से किशोर न्याय कानूनों के तहत पूछताछ की गई है.

होटल मालिक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 275 (हानिकारक भोजन या पेय पदार्थ की बिक्री) और 131 (आपराधिक बल का उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, अधिकारियों ने कहा कि होटल के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने होटल की जांच की और उसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया है.

 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »