मिर्जापुर में गजब इंजीनियरिंग! सड़क के बीचों-बीच हैंडपंप, PWD का कारनामा देख चकराया सिर, VIDEO VIRAL

मिर्जापुर में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. विंध्याचल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान इंजीनियर सड़क के बीचों-बीच लगे हैंडपंप को हटाना ही भूल गए और डामर बिछा दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब विभाग की फजीहत हो रही है.

Advertisement
सड़क के बीच बने हैंडपंप को अब हटवाया गया (Photo- ITG) सड़क के बीच बने हैंडपंप को अब हटवाया गया (Photo- ITG)

सुरेश कुमार सिंह

  • मिर्जापुर ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां विंध्याचल इलाके में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और ठेकेदारों ने दूधनाथ तिराहे से मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक बड़ी लापरवाही बरती. नवरात्र से पहले काम पूरा करने की जल्दबाजी में मंदिर से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे लगे हैंडपंप को हटाए बिना ही सड़क बना दी गई. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के बीचों-बीच खड़े इस हैंडपंप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामले के तूल पकड़ने और दुर्घटना की आशंका जताए जाने के बाद अब सहायक अभियंता पीके पांडेय ने इसे हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई है.

Advertisement

जल्दबाजी में सुरक्षा से खिलवाड़

स्थानीय ग्रामीण कृष्णा यादव और कौशल का कहना है कि यह विभाग की घोर लापरवाही है. सड़क के किनारे स्थित यह हैंडपंप चौड़ीकरण के बाद बीच में आ गया, जिसे हटाया जाना अनिवार्य था. बिना हटाए सड़क बना देने से रात के समय यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है. 

ग्रामीणों के मुताबिक, ठेकेदार ने केवल खानापूर्ति करने के लिए सुरक्षा मानकों को ताक पर रख दिया. अब वीडियो वायरल होने पर अधिकारी अपनी गलती सुधारने में जुटे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इसको लेकर इंजीनियर को ट्रोल कर रहे हैं. 

इंजीनियर की सफाई और कार्रवाई

मामले पर सहायक अभियंता पीके पांडेय ने सफाई देते हुए कहा कि यह हैंडपंप सड़क के बिल्कुल बीच में नहीं था, लेकिन इसे सड़क पिच करने के साथ ही हटाया जाना था. अब विभाग इसे आनन-फानन में हटवा रहा है. अधिकारियों का दावा है कि नवरात्र मेले से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क का काम तेजी से किया जा रहा था, जिस वजह से यह चूक हुई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement