UP: दामाद ने ससुर के घर की चोरी, ससुराल से चुराया करोड़ों का सोना-चांदी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां दामाद ने अपने ससुर के घर से ही करोड़ों के सोने और चांदी के गहने चुरा लिए. जिसके बाद ससुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

Advertisement
दामाद ने चुराया लाखों का सोना-चांदी. (Photo: Representational ) दामाद ने चुराया लाखों का सोना-चांदी. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • बिजनौर,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:54 AM IST

बिजनौर में नहटौर इलाके में अपने ससुर के घर से करोड़ों रुपये के सोने और चांदी के गहने चोरी करने के आरोप में एक आदमी और उसके दो भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने इस मामले में एक सुनार को भी गिरफ्तार किया और चोरी के गहने और कैश बरामद किया है.

Advertisement

ऐसी दी थी चोरी की घटना को अंजाम

एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (रूरल) प्रकाश कुमार ने बताया कि चोरी 25 फरवरी को हुई थी. स्थानीय व्यापारी संतोष वर्मा ने 26 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके दामाद नवीन चौहान, जो परिवार के साथ रहते थे. उन्हें नशीला पदार्थ दिया था.

यह भी पढ़ें: झांसी में दबंगों की गुंडागर्दी... चोरी के शक में युवक को ट्रैक्टर से बांधा, फिर बेरहमी से पीटते रहे

शिकायत के मुताबिक चौहान ने वर्मा, उनकी पत्नी और बेटी को दी गई चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया. जब वे बेहोश हो गए तो उसने बड़ी मात्रा में सोने के गहने और 40 किलोग्राम चांदी चुरा ली. शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

एक टिप-ऑफ़ पर पुलिस टीमों ने शनिवार को बेगराजपुर बस स्टैंड पर चौहान, उसके भाई कुणाल और एक साथी शिवम चौहान को पकड़ा. पुलिस ने उनके पास से 2.173 किलोग्राम सोने की ज्वेलरी, 50 ग्राम सोने का बिस्किट, 10 ग्राम सोने का सिक्का और 2.80 रुपये कैश भी बरामद किया. आरोपी के पास चार नशीली गोलियां भी मिलीं.

Advertisement

पूछताछ में दामाद ने कबूल किया जुर्म

पूछताछ के दौरान चौहान ने जुर्म कबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने ससुराल वालों के बेहोश होने के बाद तकिये के नीचे से चाबियां चुराईं. उसके भाई, कुणाल और शिवम चौहान भी इस प्लान में शामिल थे. इसके बाद पुलिस ने एक सुनार शिवम सैनी को गिरफ्तार किया. जिसने 23.5 किलोग्राम चोरी की चांदी 23 लाख रुपये में खरीदी थी. पुलिस ने कहा कि चांदी को पिघलाकर बार बनाया गया था.

सैनी ने ट्रांज़ैक्शन के तहत नवीन को 5.30 लाख रुपये एडवांस, सोने का बिस्किट और सोने का सिक्का दिया था. पुलिस ने आगे कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement