शीशम के पेड़ के नीचे दबे थे तमंचे, बिजनौर पुलिस ने सुलझाई 28 साल पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग की गुत्थी!

बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने गवाह के परिवार से पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला को गोली मारकर घायल करने की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं.

Advertisement
मुख्य आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ शेखर अरेस्ट (Photo- ITG) मुख्य आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ शेखर अरेस्ट (Photo- ITG)

ऋतिक राजपूत

  • बिजनौर ,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

Uttar Pradesh News: बिजनौर पुलिस ने रविवार को गुजरपुरा जसपाल गांव निवासी चन्द्रशेखर उर्फ शेखर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने 22 जुलाई 2026 को गवाह के परिवार से करीब 28 साल पुरानी अदालती रंजिश का बदला लेने के लिए संजय कुमार के घर में घुसकर उनकी मां को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नगीना रोड से घटना में इस्तेमाल दो अवैध 315 बोर तमंचे, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. संजय कुमार की तहरीर पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है.

Advertisement

1998 की सजा का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता लल्लू सिंह को 1991 के दुष्कर्म और अपहरण मामले में 1998 में सजा हुई थी. उस मुकदमे में संजय कुमार के पिता स्वर्गीय रमेश सिंह गवाह बने थे. इसी बात से खुन्नस खाए आरोपी ने 22 जुलाई को पहले प्रवीण सिंह के घर पर फायरिंग की और फिर संजय के घर जाकर उनकी मां को गोली मार दी.

शीशम के पेड़ के नीचे छिपाए थे अवैध हथियार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. उसने इस्तेमाल किए गए हथियारों को नगीना रोड स्थित एक एचपी पेट्रोल पंप के आगे कच्चे रास्ते पर शीशम के पेड़ के नीचे छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया.

आपराधिक गैंग का सदस्य रह चुका है आरोपी

Advertisement

आरोपी ने कबूला कि वह पहले एक आपराधिक गैंग का सदस्य रह चुका है और तमंचे उसी समय से उसके पास थे. आरोपी के खिलाफ पहले से भी मारपीट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसे कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »