'बाइक दो, नहीं तो अंजाम भुगतो'... दहेज के लिए ससुराल में टॉर्चर, आखिरकार ले ली दुल्हन की जान

बिजनौर में दहेज के लिए कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया और आखिरकार उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर बीएनएस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
दहेज के लिए ससुराल का टॉर्चर और फिर मर्डर (Photo: representational image ) दहेज के लिए ससुराल का टॉर्चर और फिर मर्डर (Photo: representational image )

ऋतिक राजपूत

  • बिजनौर ,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोप है कि विवाहिता को दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर लगातार प्रताड़ित किया गया और बाद में उसकी हत्या ही कर दी गई. मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मृतका के सास, ससुर और पति कहते थे- बाइक दो नहीं तो अंजाम भुगतो. यह मामला 10 जुलाई 2026 का है. पीड़िता के पिता ने नगीना देहात थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपी उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि इसी प्रताड़ना के चलते आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.

तहरीर मिलने के बाद नगीना देहात थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा अपराध संख्या 152/2026 दर्ज किया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 80(2), 352 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की.

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए और आरोपों की पुष्टि के बाद एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या जैसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा. मामले की आगे की जांच जारी है.
 

 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »