शवयात्रा पर टूटा मधुमक्खियों का कहर, शव छोड़कर खेतों में भागे रिश्तेदार

यूपी के उन्नाव में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया. शव लेकर खेत पहुंचे 50 से 60 लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे और शव वहीं छूट गया. हमले में करीब दो दर्जन ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में स्थिति सामान्य होने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया.

Advertisement
मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर किया हमला (Photo: Suraj Singh/ITG) मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर किया हमला (Photo: Suraj Singh/ITG)

सूरज सिंह

  • उन्नाव ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अंतिम संस्कार के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों ने शवयात्रा में शामिल ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और शव को वहीं छोड़ना पड़ा. इस घटना में करीब दो दर्जन ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मामला अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अहिमाखेड़ा गांव का है. यह रहने वाले 65 साल के सुंदर लाल की गुरुवार सुबह मौत हो गई थी. परिजन और ग्रामीण उनका अंतिम संस्कार करने के लिए शव को गांव के बाहर स्थित उनके खेत में लेकर गए थे. ग्रामीणों के अनुसार, खेत के पास एक बाग है, जहां एक पेड़ पर बड़ी मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था. जब शवयात्रा लेकर ग्रामीण खेत पहुंचे, तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई.

Advertisement

ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

बताया गया कि शवयात्रा में करीब 50 से 60 ग्रामीण शामिल थे. जैसे ही मधुमक्खियों ने हमला किया, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. कोई सरसों के खेत में घुस गया तो कोई गेहूं के खेत और झाड़ियों में छिप गया. बावजूद इसके मधुमक्खियों के हमले से करीब दो दर्जन लोगों को डंक लग गए.

घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज किया और उन्हें इंजेक्शन व दवाइयां दी गईं. घटना में घायल हुए मिलन और नौमी लाल ने बताया कि मृतक सुंदर लाल के अंतिम संस्कार के लिए सभी लोग शव को खेत लेकर गए थे.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया 

खेत के पास एक बाग में खिन्नी का पेड़ है, जिसमें मीठे फल लगते हैं, जो देखने में जामुन जैसे लगते हैं. उसी पेड़ पर बड़ी मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था. जैसे ही शव खेत पहुंचा मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया और सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. 

Advertisement

ग्रामीणों के अनुसार, सुंदर लाल करीब 15 से 20 दिन पहले अपनी रिश्तेदारी में गए थे, जहां वह गिर पड़े थे. गिरने से उनका पैर टूट गया था और तब से उनकी हालत खराब थी. दर्द के कारण वह चल फिर नहीं पा रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि उनका सही तरीके से इलाज नहीं हो पाया, जिसके कारण गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई. बाद में जब स्थिति सामान्य हुई और मधुमक्खियां शांत हुईं तो ग्रामीण दोबारा मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement