बाराबंकी: मस्जिद में छेड़छाड़, रेप की कोशिश... आरोपी की बेशर्मी- निकाह कर लूंगा

बाराबंकी के मोहम्मदपुर बाला थाना क्षेत्र में मस्जिद के अंदर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया. पीड़िता ने आरोपी मो. रेहान पर गंभीर आरोप लगाए और निकाह के लिए दबाव बनाने की बात कही. शोर मचाने पर तीन युवक पहुंचे, जिन पर वीडियो बनाने का भी आरोप है. पुलिस से सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

Advertisement
मस्जिद में महिला से रेप की कोशिश. (Photo: Representational) मस्जिद में महिला से रेप की कोशिश. (Photo: Representational)

आशीष श्रीवास्तव

  • बाराबंकी,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:29 PM IST

बाराबंकी के मोहम्मदपुर बाला थाना क्षेत्र से मस्जिद के अंदर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता सुरैया खातून पुत्री वली मोहम्मद, निवासी ग्राम घघसी ने थाना कोतवाली मोहम्मदपुर बाला में तहरीर देकर मामला दर्ज कराने की मांग की है. तहरीर के मुताबिक, गांव की बड़ी मस्जिद में बुलाकर आरोपी मो. रेहान पुत्र अनवर ने पीड़िता के कपड़ों में हाथ डालकर छेड़छाड़ की.

Advertisement

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी रेहान उस दौरान बलात्कार करने पर आमादा हो गया था. पीड़िता के मुताबिक, जब उसने शोर मचाया तो रात करीब 11 बजे तीन युवक जहीर, छोटू और सनी मौके पर पहुंच गए. तहरीर में दावा किया गया है कि इन तीनों युवकों ने मस्जिद के अंदर की घटना का वीडियो भी बनाया था. आरोप है कि बाद में मौलाना रेहान ने धमकी देकर तीनों युवकों से वीडियो डिलीट करा दिया.

निकाह करने का बनाया दबाव
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने कहा कि वह सुरैया खातून से अगले दिन निकाह कर लेगा. तहरीर के अनुसार, मौके पर आरोपी रेहान के परिजन- अम्मा, अब्बू, मामू और पीड़िता के मामू भी मौजूद थे.

पीड़िता का कहना है कि सबके सामने मो. रेहान से निकाह कराने का दबाव बनाया गया. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है. मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement