सोनू के साथ सोई थी, मोनू को बुलाकर कर दिया मर्डर...देवर की मोहब्बत में भाभी बनी कातिल

बांदा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पत्नी ने अपने ही पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. लव मैरिज के डेढ़ साल बाद ही रिश्ते का ऐसा खौफनाक अंत हुआ कि हर कोई हैरान रह गया. पहले सांप के काटने की कहानी बनाई गई, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई.

Advertisement
देवर के इश्क में भाभी बनी कातिल (Photo: itg) देवर के इश्क में भाभी बनी कातिल (Photo: itg)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा ,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. भरोसे और प्रेम पर टिकी शादी का ऐसा खौफनाक अंत हुआ कि जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया. महज डेढ़ साल पहले हुई लव मैरिज का द एंड इस तरह होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था.

Advertisement

डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज

पत्नी ने पहले सांप के काटने की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आते ही पूरा मामला हत्या का निकला. पूछताछ में पत्नी ने मर्डर की बात  कुबूल की है. मृतक पति घटना के दो दिन पहले गुजरात के सूरत से लौटा था.

'वो रात को सांप ने काट लिया था'

मामला कमासिन थाना क्षेत्र का है. जहां जामू गांव में पांच अप्रैल की सुबह एक 22 साल के युवक सोनू का शव उसी के ट्यूबवेल में मिला था. बताया गया कि सोनू अपनी पत्नी निशा के साथ सो रहा था, उसी दौरान उसकी मौत हो गयी. मौके पर पुलिस पहुचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पत्नी ने सभी को बताया कि रात में सांप ने काट लिया, जिससे उसके पति की मौत हो गयी. लेकिन मौके के अहम साक्ष्य, पत्नी की गतिविधियों ने पुलिस को सटीक इशारा किया और पोस्टमार्टम में भी हत्या की पुष्टि हो गई. पुलिस ने मामले में मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया.

Advertisement

'पति अक्सर बाहर रहता था, मैं खुश नहीं थी'

कातिल पत्नी ने बताया कि 'मेरे पति सोनू दो दिन पहले सूरत से लौटकर आये थे. हमने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी. लेकिन वे अक्सर बाहर रहते थे, सोनू के साथ रहकर मैं खुश नहीं थी, उसके न रहने पर देवर मोनू से मेरे अवैध संबंध हो गए, हम दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन जैसे ही ये बात पति को पता चली तो उन्होंने विरोध किया, इसलिए हम दोनों ने प्लान किया कि इन्हें रास्ते से हटाया जाए. वारदात के दिन मैं पति के साथ सोने चली गयी. रात में मौका पाकर मैंने और मेरे देवर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.' मर्डर के बाद से घर में बुजुर्ग मां के रो रोकर बुरे हाल है.

जेल भेजे गए देवर भाभी 

DSP बांदा सौरभ सिंह ने बताया कि थाना कमासिन के जामू गांव से सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव उसके घर के ट्यूबवेल की छत पर पड़ा है. मौके पर फारेंसिक टीमों के साथ पुलिस टीम पहुची. सभी तथ्यों और साक्ष्यों के बाद ये बात सामने आई कि मृतक की पत्नी के उसी के छोटे भाई से अवैध सम्बन्ध थे. इसलिए दोनों ने प्लान करके उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
 

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement