कार ने मारी टक्कर तो युवती ने बीच चौराहे पर बरसाए थप्पड़, फिर भाई को पीटने लगे युवक, VIDEO वायरल

बांदा में गणेश विसर्जन के दौरान अशोक लाट तिराहे के पास कार की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ. युवती ने कार सवार युवकों को थप्पड़ मारे, तो उसके भाई ने कार का शीशा तोड़ दिया. इसके बाद युवकों ने भाई के साथ मारपीट की. घटना के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
टक्कर के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा.(Photo: Screengrab) टक्कर के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा.(Photo: Screengrab)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 25 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा के अशोक लाट तिराहे पर गणेश विसर्जन के दौरान कार की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक क्लिप में युवती कार सवार युवकों को थप्पड़ मारती दिख रही है, जबकि दूसरे में उसके भाई के साथ मारपीट होती नजर आ रही है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथ पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान कार सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उसका भाई मामूली रूप से घायल हो गया. आरोप है कि इसके बाद कार सवार युवक गाली-गलौज करने लगे. इससे नाराज युवती ने भीड़ के बीच युवकों को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया.

इसके बाद युवती के भाई ने कार का शीशा तोड़ दिया. जवाब में कार सवार युवकों ने उसके भाई के साथ मारपीट की. वीडियो में युवती भाई को बचाने की कोशिश करती भी दिखाई दे रही है. काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है. घटना कल देर शाम की बताई जा रही है. स्थानीय लोग वायरल वीडियो को सरकार के मिशन शक्ति अभियान की जागरूकता से जोड़कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 
डिप्टी SP प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल जा रही महिला को कार से टक्कर लगने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तत्काल घटना का संज्ञान लेकर महिला से संपर्क किया और मौके का मुआयना किया. वीडियो भी पुलिस के संज्ञान में आए हैं. पीड़िता के शिकायती पत्र के आधार पर जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »