पथरी के ऑपरेशन के समय महिला की मौत, बलिया में प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही... परिजनों का हंगामा

बलिया के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि महिला अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थी. जैसे ही डॉक्टरों ने ऑपरेशन की, वैसे ही महिला की मौत हो गई.

Advertisement
बलिया में पथरी की सर्जरी से गई महिला की जान. (Photo: Screengrab) बलिया में पथरी की सर्जरी से गई महिला की जान. (Photo: Screengrab)

अनिल अकेला

  • बलिया,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST

यूपी के बलिया में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डाक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. यहां तक कि भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा. परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद भी डाक्टरों ने मौत की बात छिपाकर रखी. फिलहाल जिला प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रहा है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली की रहने वाली अनिशा पांडे को पेट में पथरी की शिकायत थी. जिसके ऑपरेशन के लिए वो यहां बने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुई थी. अस्पताल के डाक्टर द्वारा ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: अलीगढ़: स्कूल बस का फर्श टूटा, नीचे गिरी छात्रा टायर से कुचली, लापरवाही पर आरटीओ और आरआई सस्पेंड

जिला प्रशासन ने क्या कहा?

मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के साथ हाथापाई भी करने लगे. परिजन का कहना है कि 2 एमएम की पथरी थी. डॉक्टरों ने कहा कि लेजर से ऑपरेशन हो जायेगा. बाद में बोले कि इनको मेदांता लेकर जाइये और उनकी मौत कि बात भी छिपाई.

वहीं महिला कि मौत और हंगामे के बाद जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. जिला प्रशासन का कहना है कि महिला को पथरी के ऑपरेशन के लिए लाया गया था. ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई. जो भी तहरीर मिलेगी उसके हिसाब से जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement