100 की रफ्तार और फिर मौत से आमना-सामना, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV

बागपत जिले में एक तेज रफ्तार बाइक, ट्रैक्टर के ट्रॉली से टकरा गई. जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Advertisement
तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई. (Photo: Screengrab) तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई. (Photo: Screengrab)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत,
  • 12 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत में हुए एक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है. जिसमें साफ दिख रहा है कि एक बाइक सवार करीब 100 की रफ्तार से हाइवे पर दौड़ता हुआ आ रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में धड़ाम से जा घुसा. 

ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली सड़क पर पलट गई, वहीं बाइक सवार कुछ मीटर तक घिसटता चला गया. लोगों ने आवाज सुनी तो तुरंत दौड़कर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गोली लगी, कार एक्सीडेंट हुआ... ऐसे 'भूतिया डॉल' ने नर्क बना दी महिला की जिंदगी

दरअसल, घटना बागपत जिले के मेरठ- सोनीपत हाइवे की बताई जा रही है. हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रैक्टर ट्रॉली खेत से लौट रही थी. अचानक 100 की रफ्तार से भी तेज आ रही बाइक-ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से जुड़ी ट्रॉली में जा घुसी. टक्कर के झटके से ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर पलट गई. वहीं इस हादसे का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर कार एक्सीडेंट का CCTV आया सामने, 2 छात्रों की हुई थी मौत

पुलिस ने बताया कि बागपत जिले में एक तेज रफ्तार बाइक, ट्रैक्टर के ट्रॉली से टकरा गई. जिससे ट्रॉली पलट गई और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »