शादी से 5 दिन पहले लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, कपल ने खाया जहर, युवती की मौत

बागपत में शादी से महज पांच दिन पहले प्रेमी युगल के होटल में जहरीला पदार्थ खाने की घटना ने सभी को झकझोर दिया. युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों की शादी तय हो चुकी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है.

Advertisement
शादी से 5 दिन पहले लव स्टोरी का दर्दनाक अंत (Photo: itg) शादी से 5 दिन पहले लव स्टोरी का दर्दनाक अंत (Photo: itg)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक अंत सामने आया है.एक प्रेमी युगल ने शादी से महज पांच दिन पहले होटल के कमरे में सल्फास खा लिया. घटना के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.  

Advertisement

दरअसल, कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव निवासी लक्की और पुट्ठी गांव की रहने वाली सोनी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. बताया जा रहा है कि दोनों पहले भी मार्च माह में घर से फरार हो चुके थे. उन्हें बरामद कर लिया गया था और परिवार को मनाकर शादी भी तय कर दी गई थी. लेकिन बीते सोमवार को दोनों बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक होटल हैवेन पैलेस में पहुंचे,रूम बुक किया और उसी कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ देर बाद जब दोनों की हालत बिगड़ी तो होटल कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई. जिसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई. 

आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया.वहीं लक्की की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. युवक का इलाज चल रहा है. ग्राम प्रधान मनोज तोमर ने बताया कि दोनों की 5 दिन बाद शादी होनी थी. कुछ दिन पहले जब दोनों घर से भागे तो बरामद कर दिनों के परिवार को शादी के लिए मना लिया गया था. दोनों एक ही बिरादरी के हैं, लेकिन आज दोनों ने सल्फॉस खा लिया.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है. होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और कमरे से मिले साक्ष्यों को भी कब्जे में लिया गया है. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी से कुछ दिन पहले ही दोनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया, यह सवाल अब भी बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने कहा लड़की हमारे गांव की थी, लड़का दूसरे गांव का दोनों एक ही बिरादरी के थे. दोनों घर से चले गए थे. उन्हें बरामद किया गया तो शादी तय हुई. 5 दिन बाद शादी होनी थी लेकिन आज होटल में दोनों ने जहर खा लिया. लड़की की मौत हो गई है जबकि लड़का गंभीर है.इधर, सीओ सिटी, अंशु जैन ने बताया- डायल 112 पर सूचना मिली थी कि एक युवक -युवती ने जहर खा लिया है. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक को हायर सेंटर भेजा गया.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »