पहले छापा, फिर गिरफ्तारी, अब जेल... पूर्व ARTO ललित कुमार पर तगड़ा एक्शन; घर से मिला था 'खजाना'

आगरा के पूर्व एआरटीओ ललित कुमार को विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बीते दिनों छापेमारी में उनके घर से 1.62 करोड़ रुपये कैश, 34 करोड़ से अधिक के जेवरात और 15 कीमती संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे.

Advertisement
पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार (Photo- ITG) पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार (Photo- ITG)

संतोष शर्मा / अंकित मिश्रा / नितिन उपाध्याय

  • लखनऊ ,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

उत्तर प्रदेश विजिलेंस की टीम ने आगरा के पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जांच टीम ने ललित कुमार को अपनी बेहिसाब संपत्ति पर पक्ष रखने का समय दिया था, लेकिन वह अपना पक्ष रखने में पूरी तरह विफल रहे. इसके बाद विजिलेंस ने दस्तावेजों की गहन जांच के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की. बीती 7 और 8 जुलाई को लखनऊ में हुई छापेमारी के दौरान उनके आवास से 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलो सोना (34 करोड़ से अधिक के जेवरात व सामान) और लखनऊ, बाराबंकी, नोएडा व रायबरेली में 15 कीमती संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे.

Advertisement

दीवारों और गुप्त लॉकरों से उगला सोना

खुफिया इनपुट और गोपनीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर ललित कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की थी. जांच टीम को घर की मुख्य तिजोरियों के अलावा बेड, फर्नीचर, फॉल्स सीलिंग और दीवारों के भीतर सीक्रेट लॉकर मिले. इन गुप्त तिजोरियों की जानकारी परिवार को भी नहीं थी और इन्हें सिर्फ ललित कुमार ही ऑपरेट करता था.

हाई-टेक तिजोरी और पासवर्ड का ड्रामा

सर्च ऑपरेशन के दौरान एक हाई-टेक ऑटोमैटिक लॉक वाली तिजोरी के सामने आने पर बड़ा ड्रामा हुआ. ललित कुमार ने पासवर्ड भूलने का बहाना बनाकर टीम को गुमराह करने की कोशिश की, जिससे जांच करीब दो घंटे रुकी रही. आखिरकार, टेक्निकल एक्सपर्ट्स को बुलाकर डिजिटल तिजोरी को क्रैक किया गया, जिससे भारी मात्रा में कैश, बेनामी संपत्तियों की रजिस्ट्रियां, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट के कागजात बरामद हुए.

Advertisement

आरटीओ दफ्तर में चर्चा और दलालों का राज

ललित कुमार के लखनऊ स्थित घर पर मिले कुबेर के खजाने की चर्चा पूरे प्रदेश में है. आगरा के आरटीओ कार्यालय में भी इस कार्रवाई को लेकर लगातार बातचीत हो रही है. दफ्तर पहुंचे कई लोगों ने खुलकर कहा कि वहां काम दलालों के जरिए ही होता है और लोग भ्रष्टाचार को लेकर मुखर दिखे. हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना था कि पटल पर बैठे बाबू सीधे काम कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »