12 करोड़ की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, ANTF ने छापेमारी में बाराबंकी के इमरान को लखनऊ से दबोचा

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने लखनऊ में छापेमारी कर बाराबंकी के ड्रग तस्कर मो. इमरान को 5.549 किलोग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई गई है. आरोपी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर.(Photo: Syed Rehan Mustafa Rizvi/ITG पुलिस की गिरफ्त में तस्कर.(Photo: Syed Rehan Mustafa Rizvi/ITG

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

उत्तर प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी सफलता हासिल की है. लखनऊ में छापेमारी कर टीम ने बाराबंकी के एक युवक को भारी मात्रा में हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 5.549 किलोग्राम हीरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Advertisement

एएनटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा मुर्तजा गांव का रहने वाला है. फिलहाल वह लखनऊ के न्यू हैदरगंज, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में रहकर नशीले पदार्थों की तस्करी के धंधे में सक्रिय था.

यह भी पढ़ें: होली पर रंग डालने को लेकर बाराबंकी में बवाल... दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमले में 11 घायल

छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर करता था सप्लाई

पुलिस के मुताबिक आरोपी हीरोइन को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लखनऊ और आसपास के जनपदों में सप्लाई करता था. एएनटीएफ की टीम को उसकी गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उस पर नजर रखी जा रही थी. इसी दौरान माल की डिलीवरी लेने के वक्त टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) कार भी बरामद की है. माना जा रहा है कि इसी वाहन का इस्तेमाल वह नशीले पदार्थों की तस्करी और सप्लाई के लिए करता था.

तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी

इस मामले में एएनटीएफ थाना प्रभारी अयनुद्दीन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.

उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए भी टीमों को लगाया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन लोग इस तस्करी के नेटवर्क में शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement