अलीगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, इंस्पेक्टर ने निकाली पिस्तौल! पुलिस बोली- सपाइयों ने की धक्का-मुक्की और अभद्रता

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में बवाल हो गया. इंस्पेक्टर सिविल लाइन थाना ने पिस्टल निकाल ली. इसके बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है...

Advertisement
अलीगढ़ में जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में बवाल! (Photo:Screengrab) अलीगढ़ में जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में बवाल! (Photo:Screengrab)

अकरम खान

  • अलीगढ़ ,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

अलीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प का मामला सामने आया है. प्रदर्शन के दौरान सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर ने पिस्टल निकाल ली. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. अब इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद और अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Advertisement

दरअसल, सपा कार्यकर्ता जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में सिविल लाइन स्थित जिला मुख्यालय पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे थे.

इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद पुलिस बल ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक शुरू हो गई.

इसी अफरा-तफरी और नोकझोंक के बीच इंस्पेक्टर सिविल लाइन द्वारा अपनी सर्विस पिस्टल निकाले जाने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. देखें VIDEO:- 

पिस्टल छीनने की कोशिश का आरोप
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) सिविल लाइन सर्वम सिंह ने बताया कि सपा कार्यकर्ता बिना अनुमति के पुतला दहन की कोशिश कर रहे थे. जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो उग्र कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता की और सरकारी काम में बाधा डाली.

Advertisement

पुलिस का आरोप है कि धक्का-मुक्की के दौरान प्रदर्शनकारियों ने इंस्पेक्टर की पिस्टल तक छीनने का प्रयास किया. पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ नामजद सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »