टोपी खींचने पर भड़का विवाद, चाकू-कैंची चलने से 2 छात्र घायल, मारपीट का VIDEO वायरल

अलीगढ़ में टोपी खींचने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. कोचिंग से लौट रहे दो छात्रों पर चाकू और कैंची से हमला कर दिया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है.

Advertisement
CCTV खंगाल रही पुलिस.(Photo: Screengrab) CCTV खंगाल रही पुलिस.(Photo: Screengrab)

अकरम खान

  • अलीगढ़,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

बचपन में टोपी खींचने को लेकर होने वाले छोटे-मोटे झगड़े लगभग हर किसी ने देखे होंगे. लेकिन वही मामूली शरारत किसी की जान लेने तक पहुंच जाए, ऐसा शायद ही कभी सुनने को मिलता है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां टोपी खींचने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया. कोचिंग से घर लौट रहे दो छात्रों पर कुछ युवकों ने चाकू और कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. 

Advertisement

हमले में दोनों छात्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है. कई युवक एक-दूसरे पर लगातार हमला करते नजर आ रहे हैं. सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई.

यह भी पढ़ें: कार से आए चोर, बकरा-बकरी उठाई और चलते बने... CCTV में कैद हुई हरकत, तलाश में जुटी अलीगढ़ पुलिस

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि दोनों छात्र कोचिंग से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर एक छात्र की टोपी उतार दी. छात्रों ने इसका विरोध किया तो विवाद तेजी से बढ़ गया.

Advertisement

विरोध के बाद चाकू और कैंची से हमला

आरोप है कि कहासुनी के दौरान हमलावरों ने चाकू और कैंची निकाल ली और दोनों छात्रों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में दोनों छात्र घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की.

घटना की सूचना मिलते ही रोरावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का उपचार किया जा रहा है.

देखें वीडियो...

इस बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसे भी जांच में शामिल कर लिया है. इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पूरी घटना का क्रम स्पष्ट हो सके.

DSP बोले- टोपी खींचने से शुरू हुआ था विवाद

इस मामले में DSP संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रोरावर थाना क्षेत्र के शहजमाल रोड पर झगड़े की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक लड़के की टोपी दूसरे लड़के द्वारा खींचे जाने के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई. इस घटना में दो लोगों को चोटें आई हैं.

Advertisement

DSP ने बताया कि दोनों घायलों का रात में ही मेडिकल करा दिया गया है. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »