'कोई हो-हल्ला नहीं, कोई जुलूस नहीं', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच सपाइयों को अखिलेश यादव की नसीहत

UP Election Result: चुनाव नतीजों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से सादगी की अपील की है. उन्होंने भाजपा की साजिशों से बचने के लिए हो-हल्ला या जुलूस न निकालने को कहा. साथ ही, गोरखपुर में डॉ. संजयन त्रिपाठी की हार पर भाजपा पर घपले का आरोप लगाया.

Advertisement
अखिलेश यादव (Photo: PTI) अखिलेश यादव (Photo: PTI)

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

यूपी एमएलसी चुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वो लगातार पोस्ट कर रहे हैं. साथ ही प्रत्याशियों/नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं. फिलहाल, 7 सीटों के परिणाम आ गए हैं, जिसमें 5 पर बीजेपी जीती है और 2 पर सपा की जीत हुई है. बाकी बची 4 सीटों में 3 पर सपा आगे चल रही है. कुल मिलाकर सपा-बीजेपी में 6-5 का मामला लग रहा. हालांकि, फाइनल रिजल्ट आना बाकी है. इन सबके बीच अखिलेश यादव ने पोस्ट कर सपाइयों को कोई हो-हल्ला या जुलूस न निकालने की अपील की है. 

Advertisement

बकौल सपा मुखिया अखिलेश यादव- "आपको और आपके साथियों को जीत की बहुत-बहुत बधाई. लेकिन ध्यान रहे, हमें शांति से इसे सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाना है. कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं, जिससे भाजपाई हमारे बीच घुसकर माहौल को बिगाड़ न पाएं और हम पर हुड़दंग करने का आरोप न लगा पाएं. हमें हर तरह के षड्यंत्र और झूठे आरोपों से बचना है, क्योंकि सामने विधानसभा चुनाव है. भाजपा गुंडागर्दी की साजिश करके कभी भी हमारी छवि बिगाड़ सकती है."

अखिलेश ने आगे लिखा कि 'हम आप सबका अभिनंदन स्वयं करेंगे, हो सका तो आपके क्षेत्र में आकर करेंगे. इस बीच आप सभी जीते हुए एमएलसी, उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए, जिन्होंने इस जीत में आपका समर्थन-सहयोग करके आपको जिताया है. हम ऐसे सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का भी सम्मान करेंगे.'

Advertisement

अब तक किस पार्टी को कितनी सीटों पर मिली जीत 

1. मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भाजपा) 
2. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भाजपा) 
3. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (सपा) 
4. आगरा शिक्षक क्षेत्र- डॉ. आकाश अग्रवाल (सपा) 
5. मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्री चंद्र शर्मा (भाजपा) 
6. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डाo हरि सिंह ढिल्लो (भाजपा)

अखिलेश का बीजेपी पर हमला 

इससे पहले एक पोस्ट में सपा मुखिया ने सत्ताधारी दल पर हमला बोला. अखिलेश यादव ने एक्स (X) पर पोस्ट कर एमएलसी चुनाव में भाजपा और अधिकारियों पर मतगणना में घपला कर सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने की साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे ‘हाता नहीं भाता’ मुख्य वजह है. अखिलेश ने लिखा कि भाजपाई वोट से नहीं खोट से जीतते हैं. डॉ. त्रिपाठी के अपमान और आंसुओं को उनका समाज व प्रदेश का कोई शिक्षक नहीं भूलेगा. उन्होंने दावा किया कि शिक्षक 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर अपना ‘गुरु संकल्प’ पूरा करेंगे और सपा हर अन्याय के खिलाफ उनके साथ खड़ी रहेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »