आगरा: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, यमुना नदी में नहाने गए 6 बच्चे डूबे, चार की मौत, दो को बचाया गया

आगरा के बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी में नहाने गए 6 बच्चे डूब गए. इनमें से 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया. बच्चे जन्मदिन समारोह में शामिल होकर नदी में नहाने गए थे. गहरे पानी में जाने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

Advertisement
छह बच्चे नदी में डूबे, चार की मौत. (Photo: Screengrab) छह बच्चे नदी में डूबे, चार की मौत. (Photo: Screengrab)

नितिन उपाध्याय

  • आगरा ,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ. बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी में नहाने गए 6 बच्चे डूब गए, जिनमें से 4 बच्चों की मौत हो गई. वहीं 2 बच्चों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया. यह हादसा कमला नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार विद्यानगर निवासी सौरभ की बेटी नित्या का जन्मदिन था. इस कार्यक्रम में रिश्तेदारों के कई बच्चे शामिल हुए थे. भीषण गर्मी के चलते दोपहर करीब 11 बजे सभी बच्चे बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी में नहाने पहुंच गए.

Advertisement

गहरे पानी में जाने से हुआ बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि सभी बच्चों ने एक साथ नदी में छलांग लगा दी. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जैसे ही बच्चे गहरे पानी में पहुंचे, वे डूबने लगे. बच्चों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वहां भीड़ जमा हो गई. 

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया. काफी प्रयासों के बाद 2 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 4 बच्चे पानी में डूब चुके थे. 

पुलिस और राहत टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

अधिकारियों के अनुसार सैय्यद अली अब्बास  ने जानकारी दी कि सोमवार को हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और अस्पताल के बाहर भीड़ जुटी रही. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »