आगरा में महिला से चेन स्नैचिंग: हाइवे किनारे झपट्टा मारकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

उत्तर प्रदेश में आगरा के एत्माद्दौला थाना इलाके में हाइवे किनारे एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है. यहां बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Advertisement
महिला के गले से झपट ले गए चेन. (Photo: Screengrab) महिला के गले से झपट ले गए चेन. (Photo: Screengrab)

नितिन उपाध्याय

  • आगरा,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में चेन स्नैचिंग की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला सड़क किनारे पैदल जाती दिखाई देती है. तभी बाइक पर सवार दो बदमाश उसके करीब आते हैं. पीछे बैठा युवक महिला के गले से सोने की चेन झपटता है और बाइक तेज रफ्तार से हाइवे की तरफ निकल जाती है. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, घटना आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की है. महिला हाइवे किनारे पैदल जा रही थी, तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने मौका देखकर झपट्टा मारा और गले से सोने की चेन छीन ली. वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ पल के लिए संभल ही नहीं पाई.

यहां देखें Video...

हालांकि अगले ही पल उसने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार आरोपी कुछ ही सेकंड में आंखों से ओझल हो गए. वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में पूरी वारदात साफ दिखाई दे रही है. बाइक महिला के पास धीमी होती है, पीछे बैठा बदमाश झपट्टा मारता है और दोनों हाइवे की तरफ भाग निकलते हैं. महिला उनके पीछे दौड़ती नजर आती है, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर जा चुके होते हैं.

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर में एनकाउंटर: लूट और चेन स्नैचिंग करने वाले जुड़वां भाई पैर में गोली लगने से घायल, एक सिपाही भी जख्मी

Advertisement

जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां अक्सर पुलिस की चेकिंग होने की बात कही जाती है. ऐसे में हाइवे किनारे इस तरह की वारदात ने स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि अगर चेकिंग के बावजूद बदमाश इतने बेखौफ हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और जांच शुरू कर दी. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. यह वारदात दो दिन पहले हुई थी, जबकि इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »