'अब कभी नहीं लौटूंगी....', जीजा के छेड़छाड़ से तंग आकर दो बहनों ने नदी में लगा दी छलांग और फिर...

यूपी के गोंडा में दो सगी बहनों ने अपने जीजा के छेड़छाड़ से तंग आकर नदी में कूद कर जान दे दी. अब मृतक लड़कियों के पिता ने कहा कि उसकी बड़ी बेटी का पति उसकी दोनों छोटी बेटियों से छेड़छाड़ करता था. दोनों का शव नदी से बरामद किया गया है. दोनों ने मरने से पहले एक दूसरे को आपस में बांध लिया था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • गोंडा,
  • 19 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोंडा में दो सगी बहनों ने जीजा के छेड़छाड़ से तंग आकर नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली. मृतक दोनों बहनों के पिता ने अपने दामाद पर बेटियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पुलिस ने कहा कि मृतक बहनों के पिता सुरेश कुमार ने दावा किया कि उनकी बेटियों सुनीता (19) और पुनिता (17)  के साथ उनकी बड़ी बेटी अनीता का पति अशोक कुमार छेड़छाड़ करता था.

Advertisement

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि दोनों लड़कियां आज सुबह मनकापुर इलाके में घर से यह कहकर निकलीं कि वो जा रही हैं और कभी वापस नहीं आएंगी. थाना प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों बहनें बिसुही नदी में कूद गईं और बाद में ग्रामीणों की मदद से उनके शव को नदी से बरामद किया गया.

पिता ने कहा बेटियों के इस फैसले का नहीं था अंदाजा

मृतकों के पिता ने कहा कि उन्होंने उस समय बेटियों की इस बात को यह सोचकर गंभीरता से नहीं लिया कि वो शौच के लिए जा रही हैं. हालांकि, जब लड़कियां कुछ देर बाद वापस नहीं लौटीं तो ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की.

कुछ देर के बाद लोग नदी के पास पहुंचे क्योंकि कुछ ग्रामीणों ने दोनों बहनों को नदी की ओर जाते देखा था. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने बताया कि दोनों की लाश नदी में मिली, बहनों ने एक-दूसरे को कपड़े से बांध रखा था. पुलिस ने बताया कि सुनीता ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी जबकि पुनिता 10वीं कक्षा की छात्रा थी.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »