22 सेकेंड में मारे 17 थप्पड़ और तीन जूते, स्कूली छात्र ने साथी की कर दी पिटाई

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक छात्र ने अपने ही साथी की जमकर पिटाई कर दी. इसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है. मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
वीडियो ग्रैप. वीडियो ग्रैप.

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 12 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिर्फ 22 सेकंड के अंदर चार छात्रों ने अपने ही साथी छात्र को 17 थप्पड़ और तीन जूते मारते हैं. इस दौरान जमकर गाली-गलौज भी की जाती है. फिर मौके से पिटाई कर रहे छात्र फरार हो जाते हैं. यह सब घटना एक स्कूल के गेट के बाहर हो रही थी.

Advertisement

मामला कानपुर के किदवई नगर के स्कूल से सामने का है. दरअसल, स्कूल ड्रेस पहने एक छात्र स्कूल के सामने अपनी बाइक स्टार्ट कर रहा था. इस दौरान पीछे से एक छात्र आया और उसे थप्पड़ मारने लगा. फिर तीन छात्र और आए और वह भी थप्पड़ मारने लगा.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस दौरान दो छात्र उसे जूते से भी पीटने लगे. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया. फिर 22 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. मामले में एसपी ने जांच की बात कही है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में ही कानपुर में स्कूल के अंदर और आसपास हिंसा की कई मामले सामने आ चुके हैं. कुछ दिनों पहले ही चौबेपुर में एक 9वीं के छात्र ने अपने 11वीं में पढ़ने वाले भाई के साथ मिलकर स्कूल के टीचर को ही गोली मार दी थी. इसमें एक टीचर और एक छात्र घायल हो गए थे.

Advertisement

एसीपी संतोष सिंह ने कही ये बात

मामले में एसीपी संतोष सिंह ने बताया कि कहना है कि छात्र की पिटाई का वीडियो संज्ञान में आया है. इसकी जांच की जा रही है. वीडियो कब का है, अभी तक किसी ने इसकी शिकायत नहीं की है. अभी दिवाली की छुट्टी है. स्कूल खुलते ही इस मामले की जांच की जाएगी. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement