तलाक का जश्न... महिला ने पति से अलग होते ही रखी ग्रैंड पार्टी, सहेलियों संग की मस्ती

Woman Celebrates Divorce: महिला ने तलाक के बाद ग्रैंड पार्टी रखी. उसमें अपने सभी दोस्तों को बुलाया. उसकी शादी को चार साल हुए थे. उसने तलाक की पूरी प्रक्रिया को कवर करने के लिए एक फोटोग्राफर को भी हायर किया.

Advertisement
चीन में महिला ने तलाक की पार्टी रखी (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels) चीन में महिला ने तलाक की पार्टी रखी (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST

शादी इंसान की जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल माना जाता है. लेकिन अगर किसी को खराब पार्टनर मिले, तो इसी खुशी को बुरे सपने में तब्दील होते देर नहीं लगती. ऐसे में तलाक ही एकमात्र रास्ता बचता है. इसके बाद शादीशुदा जिंदगी में मिल रहे दर्द से इंसान को निजात मिल जाती है. कुछ ऐसा ही इस महिला का कहना है. इसने तलाक के बाद ग्रैंड पार्टी रखी. उसमें अपने सभी दोस्तों को बुलाया.

Advertisement

उसकी शादी को चार साल हुए थे. उसने तलाक की पूरी प्रक्रिया को कवर करने के लिए एक फोटोग्राफर को भी हायर किया. साथ ही इसे खुशी के साथ पूरा किया.साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला का नाम सॉन्ग है. वो चीन के गुआंगदोंग प्रांत की रहने वाली हैं.

उन्हीं की तरह चीन में और भी कई लोग अब तलाक और ब्रेकअप का जश्न मना रहे हैं. यहां ये सब ट्रेंड में है. 34 साल की सॉन्ग और उनके दोस्तों ने शादी को गालियां देने वाले पोस्टर लगाए. साथ ही सॉन्ग के दोबारा सिंगल होने पर खुशी जताई. इन्होंने सॉन्ग को पवित्र करने वाले रीति रिवाज किए.

34 साल की सॉन्ग ने कहा कि उन्होंने मई में अपने पति के फोन पर एक मैसेज देखा, तब उन्हें पता चला कि वो उन्हें धोखा दे रहा था. इसके बाद उन्होंने पति को तलाक देकर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला लिया. सॉन्ग ऐसा करने वाली अकेली महिला नहीं हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरों के साथ अपने तलाक का ऐलान किया हो.

Advertisement

चीन के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Xiaohongshu पर #divorce को 2.76 मिलियन व्यूज मिले हैं. जबकि #divorcephotography को 8.3 मिलियन व्यूज मिले हैं. फोटोग्राफर फेलिक्स चैन ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया कि उन्होंने सॉन्ग के बाद सात अन्य तलाक को कवर किया है. चीन में अब लोग शादी करने के बजाय सिंगल रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसी वजह से देश की आबादी भी तेजी से घट रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement