छुट्टी मांगने के लिए लड़की ने बना डाला Netflix ट्रेलर, बॉस का रिएक्शन वायरल

ऑस्ट्रेलिया की एक कर्मचारी ने जुलाई में छुट्टी मांगने के लिए बाली ट्रिप पर आधारित Netflix-स्टाइल नकली डॉक्यूमेंट्री ट्रेलर बना डाला. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां लोगों ने उसकी शानदार हास्य शैली और ऑफिस के मजेदार माहौल की खूब तारीफ की.

Advertisement
वीडियो की शुरुआत किसी सस्पेंस भरी वेब सीरीज की तरह होती है (Photos: @frankgreeff_/Instagram) वीडियो की शुरुआत किसी सस्पेंस भरी वेब सीरीज की तरह होती है (Photos: @frankgreeff_/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

ऑफिस में छुट्टी मांगने के लिए ज्यादातर लोग ईमेल भेजते हैं या सीधे बॉस से बात करते हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने छुट्टी मांगने का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Talia नाम की महिला ने बाली ट्रिप पर जाने के लिए अपने बॉस से 10 दिन की छुट्टी मांगने हेतु पूरा Netflix-स्टाइल डॉक्यूमेंट्री ट्रेलर बना डाला. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग देख चुके हैं और लोग उसकी क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

वीडियो की शुरुआत किसी सस्पेंस भरी वेब सीरीज की तरह होती है. इसमें एक इंटरव्यूअर टालिया से पूछता है कि क्या तुम बताना चाहोगी कि पिछले कुछ दिनों से इतनी परेशान क्यों हो?  इस सवाल पर टालिया घबराई हुई नजर आती है और जवाब देती है कि मुझे फ्रैंक और जैक से एक सवाल पूछना है.

इसके बाद वीडियो में ड्रामेटिक बैकग्राउंड म्यूजिक और इमोशनल सीन चलते रहते हैं. इंटरव्यूअर फिर पूछता है कि क्या यही वजह है कि वह अजीब व्यवहार कर रही है? इस पर टालिया कहती है कि वह सही समय का इंतजार कर रही थी और अब तक हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी.

देखें वायरल वीडियो

 

फिर आखिर में वह असली बात बताती है. टालिया कहती है कि उसे बाली घूमने और मजे करने के लिए 10 दिन की छुट्टी चाहिए. वीडियो यहीं खत्म नहीं होता, बल्कि आखिर में सस्पेंस छोड़ दिया जाता है कि बॉस ने छुट्टी मंजूर की या नहीं.

Advertisement

वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आया जब उसके बॉस फ्रेंक और जैक ने यह ट्रेलर देखा. दोनों हंसते हुए पूछते हैं कि क्या अब हमें भी जवाब वीडियो फॉर्मेट में देना पड़ेगा? इस पर टालिया तुरंत जवाब देती है कि हां, लेकिन डॉक्यूमेंट्री ट्रेलर स्टाइल में.

हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि टालिया को छुट्टी मिली या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इस लड़की को छुट्टी के साथ प्रमोशन भी मिलना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि अगर इतनी मेहनत से छुट्टी मांगी है तो बॉस को हां ही कहना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement