विराट कोहली को थैंक्यू बोल रहे लोग! पाकिस्तानी फैन भी बोला- आपने बिना टेस्ट क्रिकेट की कल्पना नहीं

टेस्ट मैच से संन्यास लेने के विराट कोहली के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़ आ गई है. लोग उनके अबतक के खेले गए और उनकी उपलब्धियों का आंकड़ा पेशकर उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं.

Advertisement
विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (@BCCI) विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (@BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2025,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उनके इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें अपने-अपने अंदाज में उनके टेस्ट क्रिकेट की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दे रहें हैं. 

विराट कोहली के कई फैन उनके अबतक के टेस्ट एचिवमेंट के आंकड़ों के साथ थैंक यू किंग कोहली के पोस्ट शेयर कर रहा है, तो कोई क्रिएटिव पोस्टर बनाकर किंग कोहली के टेस्ट मैच से रिटायर होने की बात बताता दिखा. हर कोई बस एक ही लाइन लिख रहा है - थैंक यू किंग कोहली.

Advertisement

कोहली को थैंक यू बोल रहे फैंस 
टेस्ट मैच से संन्यास लेने के विराट कोहली के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़ आ गई है. लोग उनके अबतक के खेले गए 123 टेस्ट मैच के आंकड़े, 9230 रन, 30 शतक, 31 अर्धशतक और रन एवरेज लिखकर उनके आधुनिक युग का महान टेस्ट मैच खिलाड़ी बता रहे हैं. 

पाकिस्तानी फैंस ने लिखा - अब टेस्ट मैच नहीं देखूंगा
सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों में कोहली के पाकिस्तानी फैन भी पीछे नहीं हैं. एक पाकिस्तानी शख्स ने अपने एक्स हैंडल पर विराट कोहली की फोटो के साथ ट्विट किया है - किंग विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं. किंग के बिना टैस्ट क्रिकेट की कल्पना नहीं की जा सकती है. मैं विराट कोहली के जाने के बाद अब कोई टेस्ट मैच नहीं देखूंगा. 

Advertisement

लोग अपनी तरीके से विराट कोहली के संन्यास पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इनमें से कई दिल छू लेने वाले पोस्ट हैं. सोशल मीडिया पर विराट कोहली काफी ट्रेंड कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »