माता-पिता के लिए बच्चों की सफलता से बड़ी खुशी शायद ही कोई और होती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी एहसास को बयां करता है. इसमें एक बेटा अपनी नई बीएमडब्ल्यू कार पहली बार अपनी मां को दिखाता है. जैसे ही मां ड्राइविंग सीट पर बैठती हैं, उनके चेहरे पर दिखने वाले भाव लोगों का दिल जीत रहे हैं.
वीडियो की शुरुआत में मां कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर स्टीयरिंग पकड़ती हैं. वह कार के इंटीरियर को बड़े गौर से देखती हैं. शुरुआत में उनके चेहरे पर हैरानी और उत्सुकता साफ नजर आती है. दूसरी ओर बेटा कैमरे के पीछे से मुस्कुराते हुए उन्हें कार के अलग-अलग फीचर्स के बारे में बताता रहता है.कुछ ही पल बाद मां के चेहरे पर एक बड़ी-सी मुस्कान आ जाती है. बेटे की इस कामयाबी पर उनकी खुशी और गर्व साफ झलकता है. मां-बेटे के बीच की यह छोटी-सी बातचीत वीडियो को और भी खास बना देती है.
वीडियो पर क्या लिखा है?
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @Tax.w.six.packs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर लिखा है कि मेकिंग माय मॉम ट्राई द न्यू बीएमडब्ल्यू, जबकि कैप्शन में लिखा गया है कि दिस रिएक्शन इज प्राइसलेस.
देखें वीडियो
लोग बोले- यही है असली जीत
वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन दिये. कई यूजर्स ने कहा कि माता-पिता के साथ अपनी सफलता साझा करने का एहसास किसी भी लग्जरी कार से बड़ा होता है.कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि बेस्ट फीलिंग एवर. दूसरे यूजर ने कहा कि यू वॉन इन लाइफ.कई लोगों का कहना था कि मां के चेहरे पर दिख रही खुशी ही बेटे की सबसे बड़ी कमाई है.
क्यों लोगों को पसंद आ रहा है यह VIDEO?
सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपनी सादगी और भावनाओं की वजह से लोगों के दिल को छू जाते हैं. यह वीडियो भी उन्हीं में से एक है. इसमें न कोई दिखावा है और न कोई बड़ी कहानी, बल्कि एक मां की आंखों में बेटे की सफलता देखकर झलकती खुशी है, जिससे लाखों लोग खुद को जोड़ पा रहे हैं.यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग एक ही बात कह रहे हैं कि सफलता की असली खुशी तब होती है, जब उसे सबसे पहले अपने माता-पिता के साथ साझा किया जाए.
aajtak.in