कार से सुई में धागा डालने का चैलेंज देखा है? लोग बोले- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ये टेस्ट हो

इंटरनेट पर ऐसे अजीबोगरीब चैलेंज वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देख आप सिर पकड़ लें. ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है. इसमें बंदे ने जिस तरीके से सुई में धागे को पिरोया है, उसे देख हंसी नहीं रुकेगी.

Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सुई में धागा पिरोने का ये चैलेंज (Photo - X/@jpsin1/ ITG) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सुई में धागा पिरोने का ये चैलेंज (Photo - X/@jpsin1/ ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

सोशल मीडिया पर वैसे तो काफी अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी- कभी कुछ लोग जानबूझकर भी ऐसे कंटेंट बनाते हैं, जिसे देख लोगों की निगाहें थम ही जाती है. ऐसे ही एक अजीब से सोशल मीडिया चैलेंज का वीडियो चर्चा में है. जिसे देख लोग बोल रहे हैं - पूरे भारत में ड्राइविंग टेस्ट पास करने के लिए ये चैलेंज देना चाहिए. इस वीडियो को देख आप भी सिर पकड़ लेंगे. 

Advertisement

लोगों के पास अजीब से अजीब चीजें सोचने के लिए कितना समय है. इस वीडियो को देखकर मालूम हो जाएगा. इन दिनों सोशल मीडिया पर कार से सुई में धागा पीरोने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस चैलेंज को देख, यही कहेंगे कि आखिर ये चल क्या रहा है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @jpsin1 नाम के हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है - पूरे भारत में आरटीओ को यह टेस्ट पास करना अनिवार्य कर देना चाहिए जो यह टेस्ट पास करें उसे ही ड्राइविंग लाइसेंस मिलना चाहिए. ऐसे में जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या दिखाया गया है और यह चैलेंज क्या है. 

वीडियो में एक कार के पहिए के ऊपर वाले हिस्से में टेप से एक धागे की एक रील चिपकाई गई है. उस रील से धागे का एक सिरा निकला हुआ है और सामने एक बोतल के ढक्कन पर एक सुई उल्टा खड़ा है. अब कार पर बैठा ड्राइवर रिवर्स में कार को ले जाकर धागे को उस सुई में पिरोने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. 

Advertisement

इस तरह सुई में धागा पिरोते हुए पहली बार किसी ने देखा होगा. क्योंकि, जो काम कुछ सेकंड में हाथ से हो सकता है, उसके लिए कार का ऐसे इस्तेमाल शायद ही कोई करे. वीडियो में कार चालक या तो सुई में धागा पिरोने की कोई निंजा टेक्निक दिखाने की कोशिश कर रहा है या फिर वह अपनी ड्राइविंग स्किल का प्रदर्शन कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: AIIMS हॉस्टल में रात 2 बजे क्या कर रहे थे लड़के? वीडियो हो रहा वायरल

अब इस वीडियो पर लोगों ने काफी मजेदार कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा है - आरटीओ वाले खुद से पढ़ाी नहीं कर पाते तो दूसरों का टेस्ट क्या लेंगे. वहीं दूसरे ने लिखा है - इसने तो अर्जुन को फेल कर दिया. एक ने तो लिखा है - पैसे देने के बाद भी ये टेस्ट पास नहीं होगा. इस पर एक ने लिखा है - 99 प्रतिशत लोग फिर बस से सफर किया करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »