न्यूड होकर बाहर घूमता था शख्स, पुलिस को बोला- स्ट्रेस दूर करने के लिए करता हूं ऐसा

स्ट्रेस दूर करने के लिए लोग तरह- तरह के उपाय करते हैं. कुछ लोग योग करते हैं,तो कुछ मेडिटेशन, तो कुछ लोग सैर पर निकल जाते हैं. कई ऐसे भी हैं जो किताब पढ़ते हैं या टीवी पर कुछ हल्की-फुल्की मनोरंजक प्रोग्राम देखने लग जाते हैं. लेकिन, जापान में पुलिस को एक ऐसा शख्स मिला, जो स्ट्रेस दूर करने के लिए बिना कपड़ों के सड़क पर घूमने निकल जाता था.

Advertisement
बिना कपड़ों के सड़क पर घूमने वाले एक शख्स ने ऐसा करने की बताई ये अजीब वजह (Photo - Pexels) बिना कपड़ों के सड़क पर घूमने वाले एक शख्स ने ऐसा करने की बताई ये अजीब वजह (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

तनाव दूर करने के लिए लोग घूमने जाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं या फिर अपनी पसंद का काम करते हैं. लेकिन जापान में एक शख्स ने पुलिस को ऐसा कारण बताया, जिसे सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए. आरोपी ने दावा किया कि वह तनाव  होने पर कपड़े उतारकर सड़कों पर घूमने निकल जाता है, क्योंकि इससे उसे आजादी जैसा एहसास होता है.

Advertisement

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला जापान की राजधानी टोक्यो के नेरिमा वार्ड का है. 41 साल के साकाए फुजिता को सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, 8 मई की शाम फुजिता पूरी तरह बिना कपड़ों के  फुजिमिदाई इलाके के एक पार्क और आसपास की कई सड़कों पर घूम रहा था. आरोप है कि इसी दौरान वह स्कूल से घर लौट रही कुछ छात्राओं के सामने भी चला गया था. 

पहले बोला- कुछ याद नहीं
हिकारिगाओका पुलिस के अनुसार, आरोपी घर लौट रही छात्राओं को रोककर बात करने की कोशिश करने लगा था.  पुलिस का कहना है कि वह लड़कियों के पास जाकर उन्हें सॉरी बोल रहा था. पूछताछ के दौरान फुजिता ने पहले कहा कि उसे इस  घटना के बारे में ठीक से याद नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिला का नदी किनारे मिला शव, गायब था गर्भ में पल रहा बच्चा

हालांकि, बाद में उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार बिना कपड़ों के घर से बाहर निकल चुका है. स्थानीय मीडिया एफएनएन के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस से कहा कि मुझे सब कुछ साफ-साफ याद नहीं है, लेकिन इतना याद है कि मैं कई बार बिना कपड़ों के बाहर गया हूं.

स्ट्रेस दूर करने को करता हूं ऐसा...
उसने आगे कहा कि जब मुझे स्ट्रेस होता है तो मेरा मन कपड़े उतारने का करता है. ऐसा करने से मुझे आजाद महसूस होता है.पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि आरोपी जानबूझकर स्कूल से लौट रही छात्राओं की तरफ गया था. इसी आधार पर उससे आगे भी पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: टूटी नाव पर 1 महीने समुद्र में भटकता रहा शख्स, इतने दिनों तक ऐसे रहा जिंदा

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई और जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को बताए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »