विजय थलापति की कार के नंबर वायरल! जिसमें पहले ही हो गई थी CM बनने की भविष्यवाणी

विजय ने दो साल पहले ही भविष्य में तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने का संकेत दे दिया था? इन दिनों उनकी फिल्म से जुड़ा एक वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है. इसमें जो कुछ दिखाई दे रहा है, उसे लोग विजय के सीएम बनने पूर्व संकेत से जोड़ रहे हैं.

Advertisement
विजय ने इस फिल्म के सीन से दिया था सीएम बनने का संकेत (Photo - X/@JeetuBesla) विजय ने इस फिल्म के सीन से दिया था सीएम बनने का संकेत (Photo - X/@JeetuBesla)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में इस बार विजय थलापति का जादू सिर चढ़कर बोला. उनकी पार्टी का प्रदर्शन ऐसा रहा कि अच्छे- अच्छे दिग्गज चित्त हो गए. मुख्यधारा की मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरफ विजय का ही जलवा है. ऐसे में इंटरनेट पर उनकी जीत से जोड़कर विजय के कई पुराने- नए फिल्मों के क्लिप भी वायरल हो रहे हैं. इनमें से सबसे खास वीडियो क्लिप उनकी GOAT नाम की फिल्म का है. 

Advertisement

इस फिल्म का वायरल हो रहा क्लिप क्यों खास है, वह इसे देखकर पता चल जाएगा. विजय की 2024 में आई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'  GOAT के इस वीडियो क्लिप में विजय एक कार पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. उस कार का नंबर है -  'TN 07 CM 2026'. वैसे तो यह वीडियो तब से वायरल है, जब उनकी पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू किया था. 

अब जब उन्होंने चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल की है और उनके सीएम बनना पक्का हो गया है तो लोग इस वीडियो को विजय से जोड़कर एक बड़ा संयोग बता रहे हैं. जिसने काफी पहले विजय के मुख्यमंत्री बनने का संकेत दे दिया था. लोग बता रहे हैं कि उनकी फिल्म के इस सीन ने ही भविष्य में विजय के मुख्यमंत्री बनने का संकेत दे दिया था. 

Advertisement

यह फिल्म विजय द्वारा फरवरी 2024 में अपनी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कज़गम' (टीवीके) की शुरुआत करने के कुछ ही महीनों बाद रिलीज हुई थी, उस समय ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे 2026 के विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

विजय थलापति की पार्टी टीवीके को इस चुनाव में 234 में से 108 सीटें मिली हैं. विजय की पार्टी तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और अब उनके सीएम बनने की संभावना प्रबल हो गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement