क्लास में अचानक चला एडल्ट वीडियो, टीचर को मिली ये सजा!

एक टीचर ने क्लासरूम में प्रोजक्टर पर एडल्ट वीडियो चला दिया. इसके बाद उसपर क्रिमिनल चार्ज लगा दिया गया. अब उसे एक साल की जेल हो सकती है.

Advertisement
टीचर में क्लासरूम में चला दिया एडल्ट वीडियो -प्रतीकात्मक तस्वीर (Credit- GettyImages) टीचर में क्लासरूम में चला दिया एडल्ट वीडियो -प्रतीकात्मक तस्वीर (Credit- GettyImages)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST
  • क्लासरूम के प्रोजेक्टर पर चलने लगा एडल्ट वीडियो
  • आरोपी टीचर को नौकरी से निकाला गया

एक हाई स्कूल टीचर ने क्लास के दौरान प्रोजेक्टर पर एडल्ट वीडियो चला दिया. मामला सामने आने के बाद टीचर को नौकरी से निकाल दिया गया है. अब उस पर केस भी दर्ज कर लिया गया. जिसमें टीचर को एक साल के जेल की सजा हो सकती है.

यह घटना अमेरिका के टेक्सास प्रांत की है. यहां ह्युस्टन इलाके में क्लेन कॉलिन्स हाई स्कूल है. ह्युस्टन क्रॉनिकल अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के एक टीचर केविन वेलचेल अपने लैपटॉप पर एडल्ट वीडियो देख रहे थे. इसी दौरान गलती से वह वीडियो क्लासरूम के प्रोजेक्टर पर चलने लगा.

Advertisement

जिला प्रशासन के प्रवक्ता स्टिन एल्बर्टे ने अखबार को बताया- शख्स को तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया और अब वह जिला प्रशासन के साथ नहीं जुड़ा है. प्रशासन ऐसे व्यवहार को कभी बर्दाश्त नहीं करती है.

प्रवक्ता ने आगे बताया- जॉब से निकाले जाने के अलावा 'बच्चों को हानिकारक चीजें दिखाने' को लेकर केविन पर क्रिमिनल चार्ज भी लगाया गया है. जिसमें एक साल तक की सजा और 3 लाख रुपए तक के फाइन का प्रावधान है.

हालांकि इस मामले पर पैरेंट्स की राय बंटी हुई दिखती है. स्थानीय मीडिया से बातचीत में एक मां ने कहा कि ये बहुत अनुचित और बहुत ही अनप्रोफेशनल है. वहीं कुछ लोग एक टीचर के तौर पर केविन को बहुत पसंद करते थे. अब उनके नौकरी से निकाले जाने का उन लोगों ने दुख व्यक्त किया है.

Advertisement

एक मां ने कहा- वह बहुत अच्छे टीचर थे और हमारे बच्चे को वह बहुत पसंद थे. ये बहुत दुख की बात है कि उनके साथ ऐसा हुआ. वहीं इस मामले पर केविन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »