एक- एक को पहनाया सोने का हार... CM विजय ने टॉपर्स को दिए ये गिफ्ट, देखें वीडियो

तमिलनाडु के सीएम विजय ने बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली स्टूडेंट्स को सोने का हार पहनाकर सम्मानित किया. सीएम विजय का सोने का हार बांटने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय ने राज्य के स्टेट लेवल टॉपर्स को सोने का हार पहनाकर सम्मानित किया (Photo - X/@iam_visaal) तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय ने राज्य के स्टेट लेवल टॉपर्स को सोने का हार पहनाकर सम्मानित किया (Photo - X/@iam_visaal)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

तमिलनाडु में 10वीं और 12वीं की बोर्ड में टॉप करने वाले स्टूडेंट को CM विजय ने सोने के हार बांटे हैं.  परीक्षा में शानदार नंबर लाने वाले छात्रों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास था. चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय ने खुद 10 और 12 के टॉपर को सोने का हार देकर  सम्मानित किया. 

इस दौरान उन्होंने टॉपर्स को सोने के हार के साथ- साथ सर्टिफिकेट और आर्थिक मदद भी दी गई. यह कार्यक्रम टीवीके एजुकेशनल अवॉर्ड्स के पहले चरण के तहत आयोजित किया गया था. इस इवेंट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें मुख्यमंत्री छात्राओं को सोने का हार पहनाते दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement

किसने कितने नंबर हासिल किए?
इस कार्यक्रम में तिरुवन्नामलाई की 12वीं की छात्रा मोनिका भी सम्मानित हुईं. उन्होंने 600 में से 566 अंक हासिल किए हैं. मुख्यमंत्री विजय से पुरस्कार मिलने पर मोनिका ने इसे अपने लिए बेहद खास पल बताया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा.

वहीं, कुड्डालोर की 10वीं की छात्रा श्रीनिधि ने 500 में से 494 अंक हासिल किए. मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने पर उन्होंने खुशी जताई. श्रीनिधि के मुताबिक, मुख्यमंत्री से पुरस्कार मिलना उनके और उनके स्कूल के लिए गर्व की बात है.

कार्यक्रम मुख्यमंत्री विजय ने छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने सपनों को पूरा करने की सलाह दी. उन्होंने राजनीति में आने के अपने फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों का कल्याण भी उनके राजनीतिक सफर की एक वजह रहा है.

Advertisement

विजय ने छात्रों से कहा कि अभी उन्हें राजनीति या किसी पार्टी के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है. उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, जिंदगी में बड़ी उपलब्धियां हासिल करनी चाहिए और अपने पैरों पर खड़े होने के बाद समाज और तमिलनाडु के लिए योगदान देना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर लोग आपके रास्ते में रुकावटें पैदा करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी सफलता पहले से तय है.

कार्यक्रम में विजय का संदेश साफ था- छात्र अभी अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान दें. मेहनत करें, आगे बढ़ें और जब कामयाब हो जाएं तो समाज के लिए भी कुछ करें. इस दौरान टॉपर्स को सोने के हार पहनाकर सम्मानित किए जाने का नजारा भी चर्चा में रहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »