रक्षाबंधन: छात्राओं ने बनाई 20 फीट लंबी राखी, जवानों को समर्पित

मुरादाबाद की छात्राओं ने 20 फीट लंबी अनोखी राखी तैयार की. केरल में बचाव कार्य में जुटे जवानों को किया समर्पित.

Advertisement
20 फीट लंबी अनोखी राखी 20 फीट लंबी अनोखी राखी

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद देश की रक्षा कर रहे जवानों और केरल में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जवानों के लिए 20 फीट लंबी अनोखी राखी तैयार की है.

इस राखी को ये स्कूल की छात्राएं कई दिनों से अपने देश के वीर जवान भाइयों के लिए तैयार कर रही थी. इस राखी को नया रूप और रंग देने के लिए छात्राओं ने कलर पेपर, कपड़ा, लेस, बूटी समेत कई तरह के सजावट का सामान लगा कर इसे और आकर्षित बना दिया है. इस अनोखी राखी को स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने मिलकर तैयार किया है.

Advertisement

स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता भटनागर ने कहा, "इस राखी को खास अंदाज में बनाया गया है. यह राखी एनडीआरएफ व सीआरपीएफ और उन सभी जवानों के लिए बनाई है जो हमारी और हमारे देश की रक्षा के लिए दिन रात 24 घंटे कड़ी मेहनत कर सुरक्षा में तैनात रहते हैं."

उन्होंने कहा, "देश के जवान आज जिस तरह केरल में आपदा पीड़ितों की मदद कर रहे हैं, उससे हमारा सिर और ऊंचा हो गया. रात-दिन कड़ी मेहनत कर जिस तरह अपना सराहनीय परिचय वहां पानी के बीच में रह कर दिया गया है, उसी को देखते हुए ऐसे सभी वीर जवान भाइयों के लिए इस राखी को समर्पित किया गया है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement