ट्रंप पर सफाई देते हुए पुतिन बोले, रूस की सेक्स वर्कर्स सबसे बेहतर!

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन की शख्सियत ऐसी है कि वे किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं. पर उन्‍होंने कहां की सेक्‍स वर्कर्स की तारीफ की, आप भी जानिए...

Advertisement
पुतिन पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वजह है उनका बयान जो उन्होंने एक इंटरव्यू् के दौरान दिया है.

इस इंटरव्यू में पुतिन ने कहा कि रूस की सेक्स वर्कर्स सबसे बेहतरीन होती हैं. पुतिन ने ये बात अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सेक्स टेप विवाद के सवाल पर कही.


मीडिया के कुछ हलकों में खबर चल रही है कि रूस के पास एक ऐसा सेक्स टेप है जिसमें डोनाल्ड ट्रंप सेक्स वर्कर्स के साथ हैं. पुतिन ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया.पुतिन ने कहा कि उन्‍हें नहीं लगता कि इस विवाद में कोई सच्चाई है.

Advertisement


उन्होंने कहा, 'ट्रंप कई सालों तक ब्यूटी कांटेस्ट से जुड़े रहे हैं और इस दौरान कई सुंदर लड़कियों से मिले होंगे. वे समझदार शख्स हैं. मुझे नहीं लगता कि वे किसी होटल में जाकर सेक्स वर्कर से मिले होंगे और ऐसे किसी विवाद में फंसे होंगे. हालांकि रूस की सेक्स वर्कर्स सबसे बेहतर होती हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »