गुमशुदा सांड 'बादशाह 'को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

सांड के मालिक ने पास के सारनाथ पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है. तीन साल के इस सांड का नाम 'बादशाह' और मालिक का नाम मनोज पांडे है. यह सांड एक हफ्त पहले कहीं लापता हो गया था.

Advertisement
सांड के मालिक ने  आस-पास के इलाकों में 'बादशाह' के नाम के पोस्टर्स लगवाए हैं सांड के मालिक ने आस-पास के इलाकों में 'बादशाह' के नाम के पोस्टर्स लगवाए हैं

प्रियंका झा

  • वाराणसी,
  • 13 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

वाराणसी में अपने सांड के खो जाने से परेशान एक व्यक्ति ने उसको ढूंढ कर लाने वाले को 50 हजार रुपये इनाम में देने की घोषणा की है. इतना ही नहीं सांड की तस्वीर और कद-काठी की पूरी जानकारी वाले पोस्टर्स भी आस-पास के इलाके में लगावाए गए हैं.

सांड के मालिक ने पास के सारनाथ पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है. तीन साल के इस सांड का नाम 'बादशाह' और मालिक का नाम मनोज पांडे है. यह सांड एक हफ्त पहले कहीं लापता हो गया था. जब बहुत ढूंढने पर भी मनोज को बादशाह नहीं मिला तो उसने रविवार को सारनाथ पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी.

Advertisement

परिवार का सदस्य है 'बादशाह'
सारनाथ पुलिस स्टेशन के SO महेंद्र प्रसाद यादव का कहना है कि उन्होंने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सांड की खोज जारी है. लेकिन मनोज ने बादशाह को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए इतनी बड़ी इनामी राशि देने की घोषणा कर दी है. मनोज ने बताया कि 'बादशाह' उनके लिए सिर्फ एक जानवर नहीं बल्कि परिवार के सदस्य जैसा है. मनोज ने कहा कि इनाम घोषित करने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि अगर सांड को कोई बेचने की मंशा से चुरा ले गया हो तो वह इनामी राशि के लालच में उसे वापस दे जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »