खुली जीप, दोनों हाथ से तलवारबाजी... वायरल हो रहा महिलाओं के करतब का ये वीडियो!

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पारंपरिक पहनावे यानी साड़ी पहनकर महिलाएं खुली जीप और बाइक पर तलवारबाजी करती दिखाई दे रही हैं.

Advertisement
राजपूत महिलाओं का नवरात्रि पर आयोजित तलवार रास में करतब दिखाते वीडियो वायरल (Photo - X/@ani) राजपूत महिलाओं का नवरात्रि पर आयोजित तलवार रास में करतब दिखाते वीडियो वायरल (Photo - X/@ani)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा होती है. कई जगह इस अवसर पर शस्त्र पूजा और शक्ति प्रदर्शन की भी परंपरा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनों महिलाओं के शक्तिपूजन और शौर्य प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

गुजरात के राजकोट में नवरात्रि पर आयोजित होने वाले ऐसे ही पारंपरिक 'तलवार रास' का आयोजन किया गया है. इस मौके पर पारंपरिक वेश-भूषा में राजपूत महिलाएं तलवार के साथ तरह- तरह के करतब करती दिखाई दी.    

Advertisement

साड़ी पहनकर महिलाएं खुली जीप और बाइक पर तलवारबाजी करती दिखाई दीं. पहले खुली जीप और जिप्सियों पर एक हाथ से गाड़ी चलाती और दूसरे हाथ से तलवार चलाती महिलाओं का ग्रुप दिखा. हर एक गाड़ी को एक ही महिला चला भी रही थी और तलवारबाजी का प्रदर्शन भी कर रही थी. 

उसके बाद स्कूटियों पर सवार महिलाओं का एक ग्रुप आया. इसमें हर एक स्कूटी की सीट पर पीछे एक महिला खड़ी होकर एक हाथ से तलवार चलती दिखी. वहीं दूसरी महिला स्कूटी चला रही थी. 

इसी तरह तीसरा ग्रुप आया. इसमें भी कई सारी स्कूटी थी. हर एक स्कूटी पर दो महिलाएं थीं. एक स्कूटी चला रही थी और दूसरी महिला सीट पर खड़ी होकर दोनों हाथ में तलवार लेकर करतब दिखाती नजर आई.  

नवरात्रि के दौरान यह कार्यक्रम राजकोट के राजवी पैलेस में हुआ. यहां राजपूत महिलाओं ने पारंपरिक 'तलवार रास' का प्रदर्शन किया और बाइक व जीप चलाते हुए तलवारबाजी के कौशल दिखाए.

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. हर साल नवरात्रि के दौरान गुजरात और राजस्थान से ऐसे वीडियो सामने आते हैं. देशभर में कई जगह राजपूत समुदाय की तरफ से इस तरह के तलवार रास का आयोजन होता है.  

नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा होती है और इसे शक्ति की उपासना से जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि राजपूत समाज में नवरात्रि में पारंपरिक शस्त्र पूजन और तलवार रास जैसे शौर्य प्रदर्शन से जुड़े पारंपरिक रिवाजों के तहत ऐसे कार्यक्रम किए जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »