Video: प्लेन में पैसेंजर ने दिया ऐसा सरप्राइज... एयर होस्टेस भी देखती रह गई!

फ्लाइट में एयर होस्टेस को पैसेंजर ने ऐसा सरप्राइज दिया, जो दिल छू लेगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ऐसे में देखते हैं कि आखिर पैसेंजर ने एयर होस्टेस को ऐसा क्या सरप्राइज दे दिया, जिसकी ऑनलाइन काफी चर्चा हो रही है.

Advertisement
फ्लाइट में बैठे- बैठे एयर होस्टेस की बना दी खूबसूरत तस्वीर (Photo - Instagram/@universeofvivek) फ्लाइट में बैठे- बैठे एयर होस्टेस की बना दी खूबसूरत तस्वीर (Photo - Instagram/@universeofvivek)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

इंटरनेट पर कभी-कभी ऐसे वीडियो या रील दिख जाते हैं, जो लोगों के दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक पैसेंजर फ्लाइट की एयर होस्टेस को ऐसा सरप्राइज देता दिखाई दे रहा है, कि जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता है. 

इंस्टाग्राम पर @universeofvivek नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है. इसका कैप्शन है - 35,000 फीट की ऊंचाई पर मुस्कान बिखेरते हुए. अपनी सेवा दे रही हैं. इसलिए मैंने कागज पर इन्हें इनकी मुस्कान लौटा दी. ऐसे में उनकी प्रतिक्रिया ने इस यात्रा को यादगार बना दिया.उम्मीद है कि उन्हें कभी न कभी इस खास पल के बिहाइंड द सीन को देखने का मौका मिलेगा. इसके बाद एमिरेट्स को भी टैग किया है.

Advertisement

इस वीडियो में एमिरेट्स की फ्लाइट में एक पैसेंजर एयर होस्टेस का स्कैच बनाना दिखाई देता है. एयर होस्टेस अपने काम में तल्लीन होती है और शख्स अपने सीट पर बैठे-बैठे उसका स्केच बनाता रहता है.  प्लेन से उतरते वक्त पैसेंजर वो स्कैच फ्लाइट अटेंडेंट को दे देता है. एयर होस्टेस अपना स्कैच  देखकर चौंक जाती है. उसे विश्वास नहीं होता है कि जब वह अपने काम में व्यस्त थी, तब कोई इत्मीनान से कागज पर उसकी तस्वीर बना रहा था.

अपना स्कैच देखकर वह अभीभूत हो गई.  वह अपनी सटीक और खूबसूरत स्कैच देखकर सरप्राइज थी. एक अनजान पैसेंजर से मिलने वाले सरप्राइज से हो हैरान भी थी और काफी खुश भी दिखाई दे रही थी. एयर होस्टेस का रिएक्शन देखने लायक था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एयर होस्टेस और पैसेंजर के बीच की इस दिल छू लेने वाली घटना ने ऑनलाइन काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. एयर होस्टेस ने पैसेंजर की ओर से भेंट की गई अपनी तस्वीर को लेकर उनका शुक्रिया अदा किया और इस तरह यह यात्रा उनके लिए यादगार बन गई.

Advertisement

वीडियो में पैसेंजर को उड़ान के दौरान चुपचाप अपनी ड्राइंग सामग्री निकालते और फ्लाइट अटेंडेंट का ध्यानपूर्वक स्केच बनाते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने बारीकियों पर पूरा ध्यान दिया, इंटरकॉम पर घोषणा करते समय और बाद में गलियारे में यात्रियों की सेवा करते समय उनके चेहरे के भावों को बारीकी से देखा और फिर उसे कागज पर उकेर दिया.

वीडियो क्लिप में दिखाए गए कुछ अंशों में पैसेंजर की शांत एकाग्रता के साथ-साथ अपने काम में व्यस्त एयर होस्टेस को भी दिखाया गया है. जैसे ही यात्री विमान से उतरने लगे, वीडियो का क्लाइमेक्स पर पहुंच गया. पैसेंजर ने एयर होस्टेस को तैयार स्केच दिखाया और फ्लाइट अटेंडेंट की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई. इस वीडियो को ऑनलाइन खूब सराहा जा रहा है. कई यूजर ने पैसेंजर के इस नेक काम और कलाकार की प्रतिभा दोनों की प्रशंसा करते दिखाई दिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement