Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं, जो देखने में बेहद आसान लगती हैं, लेकिन असल में दिमाग को उलझा देती हैं. ऐसी ही एक तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है. तस्वीर में हर तरफ सिर्फ 8 ही नजर आ रहा है, लेकिन सवाल है कि इसमें कुल कितने 8 छिपे हुए हैं? तस्वीर को पहली नजर में देखने पर लगता है कि इसका जवाब निकालना बहुत आसान होगा। चारों तरफ बड़े-बड़े 8 दिखाई दे रहे हैं और बीच में भी दो बड़े 8 बने हुए हैं. लेकिन यहीं पर यह तस्वीर दिमाग का खेल शुरू कर देती है. अगर आप सिर्फ बड़े 8 गिनेंगे तो आपका जवाब गलत हो सकता है.
पहली नजर में दिखते हैं ये 8
तस्वीर के चारों कोनों की तरफ चार बड़े सिल्वर रंग के 8 दिखाई दे रहे हैं. ऊपर बाईं तरफ एक, ऊपर दाईं तरफ एक और नीचे दोनों तरफ एक-एक 8 है. लेकिन इन बड़े 8 के अंदर भी छोटे-छोटे 8 बने हुए हैं.यानी तस्वीर को सिर्फ बाहर से देखने के बजाय आपको हर एक हिस्से को ध्यान से देखना होगा. तस्वीर के बीच में दो बड़े काले रंग के 8 दिखाई दे रहे हैं इनके अंदर भी छोटे बॉक्स बने हुए हैं. इन बॉक्स के अंदर 8 लिखा हुआ है. इतना ही नहीं, उनके नीचे बहुत छोटे आकार में भी 8 दिखाई देता है. यही छोटे 8 इस तस्वीर को एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन बना देते हैं. पहली नजर में हमारी आंखें बड़े आकार को देखती हैं और छोटे आकार को आसानी से नजरअंदाज कर देती हैं.
जल्दी गिनेंगे तो हो सकती है गलती
इस तरह की तस्वीरों में हमारा दिमाग आमतौर पर सबसे बड़े और साफ दिखाई देने वाले आकार को पहले पहचानता है. इसलिए जब हम तेजी से गिनने की कोशिश करते हैं तो तस्वीर में मौजूद छोटे 8 छूट जाते हैं. यही वजह है कि इस पहेली को हल करने के लिए जल्दबाजी नहीं, बल्कि ध्यान से देखने की जरूरत है. आप तस्वीर को ऊपर से नीचे और फिर बाएं से दाएं देखकर गिनें. इसके बाद बीच के बड़े 8 के अंदर बने छोटे अंकों को भी जरूर देखें.
तो कुल कितने 8 हैं?
अगर तस्वीर में मौजूद बड़े आकार, उनके अंदर लिखे 8 और बीच में छिपे छोटे 8 को ध्यान से गिना जाए, तो कुल 22 बार 8 दिखाई देता है. यानी अगर आपका जवाब पहली बार में 8, 10 या इससे कम आया था, तो एक बार फिर तस्वीर को ध्यान से देखिए. इस पहेली की खासियत ही यही है कि जो चीज सामने होते हुए भी आसानी से दिखाई नहीं देती, वही सबसे ज्यादा दिमाग घुमाती है. ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करतीं, बल्कि हमारी नजर और ध्यान लगाने की क्षमता को भी चैलेंज देती हैं. यही वजह है कि ऐसी पहेलियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं और लोग कमेंट में अपना जवाब बताने के साथ-साथ इसे दोस्तों के साथ भी शेयर करते हैं.
aajtak.in