महिला मंत्री दे रही थीं इंटरव्यू, बेटा कैमरे पर दिखाने लगा गाजर, VIDEO वायरल

न्यूजीलैंड की मंत्री कार्मेल सेपुलोनी एक इंटरव्यू दे रही थीं, तभी उनका बेटा कमरे में आ गया और गाजर दिखाने लगा. कार्मेल सेपुलोनी अपने बेटे को गाजर दिखाने से रोकती हैं, लेकिन वह फिर भी नहीं मानता है.

Advertisement
बेटे को गाजर दिखाने से रोकतीं कार्मेल सेपुलोनी बेटे को गाजर दिखाने से रोकतीं कार्मेल सेपुलोनी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST
  • न्यूजीलैंड की मंत्री का वीडियो वायरल
  • इंटरव्यू के दौरान बेटा दिखाने लगा गाजर

इंटरनेट पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो है न्यूजीलैंड की सामाजिक विकास मंत्री कार्मेल सेपुलोनी का. दरअसल, कार्मेल सेपुलोनी एक इंटरव्यू दे रही थीं, तभी उनका बेटा कमरे में आ गया और गाजर दिखाने लगा. कार्मेल सेपुलोनी अपने बेटे को गाजर दिखाने से रोकती हैं, लेकिन वह फिर भी नहीं मानता है.

सामाजिक विकास मंत्री कार्मेल सेपुलोनी, रेडियो समोआ के साथ एक लाइव जूम इंटरव्यू के बीच में थी, तभी उनका छोटा बेटा अपनी मां को किराने के सामान में मिली अजीब तरह की दिखनी वाली गाजर दिखाने के लिए उत्साह से कमरे में दाखिल हुआ. वह गाजर दिखाने लगा, जबकि मंत्री उसे बार-बार रोक रही थीं.

Advertisement

इस वीडियो को 70 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. कार्मेल ने अपने बेटे के अंदर आने पर जल्दबाजी में मेजबान से माफी मांगते हुए कहा: 'एक सेकंड रुको, मेरा बेटा कमरे में है.' हालांकि, उसके मुस्कुराते हुए बेटे ने गाजर को दिखाना जारी रखा. इसके बाद मंत्री गाजर को छीनने की कोशिश करने लगीं. बाद में लड़का रूम से बाहर चला गया.

मंत्री कार्मेल सेपुलोनी जब अपने बेटे से गाजर छीन रही थीं, तब उन्होंने अपने बेटे से कहा: 'मैं एक इंटरव्यू कर रही हूं और मैं ऑनलाइन हूं,' फिर उनके बेटे ने जवाब दिया, 'ओह'

Advertisement

मंत्री ने बाद में ट्विटर पर इस मजेदार घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह उस समय अपमानित हुई थीं, अब वह इस घटना को याद करके अपनी हंसी रोक नहीं पा रही हैं. 

मंत्री कार्मेल सेपुलोनी ने ट्विटर पर लिखा: 'वह क्षण जब आप जूम के माध्यम से एक लाइव इंटरव्यू कर रहे हैं और आपका बेटा चिल्लाते हुए कमरे में आता है और एक अजीब गाजर दिखाने लगता है. हम कैमरे पर गाजर को लेकर लगभग कुश्ती कर रहे थे, और मैं अब इसको लेकर हंस रही हूं, लेकिन उस समय ऐसा नहीं था!'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »