‘मैं कल रहूंगा या नहीं...’ नाना पाटेकर का 4 दिन पहले का वीडियो हो रहा वायरल! आखिरी भाषण में क्या था?

नाना पाटेकर के निधन से चार दिन पहले गोवा के एक कार्यक्रम में उनका आखिरी सार्वजनिक संबोधन हुआ था. इस दौरान उन्होंने जिंदगी, मौत, थिएटर, समाज के प्रति जिम्मेदारी और विरोध के तरीके पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वह अगले दिन वहां होंगे या नहीं.

Advertisement
कार्यक्रम में उन्होंने थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स की अहमियत पर भी बात की (Photo:Insta/@goanewshub_gnh) कार्यक्रम में उन्होंने थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स की अहमियत पर भी बात की (Photo:Insta/@goanewshub_gnh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो उनके निधन से महज चार दिन पहले का बताया जा रहा है. इसमें नाना पाटेकर गोवा के एक कार्यक्रम में जिंदगी, मौत और इंसान के पास बचे समय को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं. उनकी कही एक बात अब लोगों का खास ध्यान खींच रही है-मैं आज यहां हूं, कल रहूंगा या नहीं, पता नहीं.

Advertisement

गोवा के कार्यक्रम में शामिल हुए थे नाना

यह वीडियो 4 अक्टूबर 2026 को गोवा के डोना पाउला में आयोजित सम्राट क्लब इंटरनेशनल के इंस्टॉलेशन समारोह का है. नाना पाटेकर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. वीडियो में वह सफेद कुर्ता-पायजामा और गले में गमछा डाले नजर आ रहे हैं. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की.

यह भी पढ़ें: 75 की उम्र में भी इतने फिट थे नाना पाटेकर, वायरल हो रहा कुछ दिन पहले का जिम का वीडियो

उस वक्त नाना बिल्कुल सामान्य और सक्रिय नजर आ रहे थे. वह कार्यक्रम में कलाकारों के साथ घुले-मिले, संगीत का आनंद लिया और मंच पर अपनी मौजूदगी से लोगों का उत्साह बढ़ाया. उनके आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम के वीडियो में उन्हें स्थानीय कलाकारों के साथ डांस करते और पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते हुए भी देखा गया.

Advertisement

मंच पर उन्होंने क्या जो अब वायरल हो रहा है

मंच पर नाना पाटेकर की कही खास बातें-नाना ने कहा कि हर किसी को एक दिन इस दुनिया से जाना है. इसी दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह अगले दिन यहां होंगे या नहीं. इसके बाद उन्होंने खुद से सवाल करने की बात कही कि जो करना चाहते हैं, क्या वह कर पा रहे हैं और क्या उन्होंने उसके लिए पूरी कोशिश की है.

यह भी पढ़ें: ‘उदय भाई हमेशा याद रहेंगे’... नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए फैंस

उन्होंने कहा कि अगर किसी इंसान की पूरी दुनिया सिर्फ उसके बच्चों, पत्नी और घर तक सीमित हो जाए, तो उसे खुद से पूछना चाहिए कि उसका उद्देश्य क्या है. उनके मुताबिक, इंसान को समाज और दुनिया को भी कुछ वापस देना चाहिए. 

कार्यक्रम में उन्होंने थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स की अहमियत पर भी बात की. उन्होंने नए विचारों और नए प्रयोगों को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई और कलाकारों को साथ लाने वाली संस्था की सराहना की.कार्यक्रम के बाद नाना स्थानीय कलाकारों के साथ पारंपरिक शमेल वाद्य यंत्र बजाते और देखनी नृत्य में हिस्सा लेते नजर आए. यानी मंच पर उनकी मौजूदगी सिर्फ भाषण तक सीमित नहीं रही, उन्होंने कलाकारों के साथ कार्यक्रम का हिस्सा भी बनाया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »