'जिंदा कैसे हो तुम?', महीनों से था सिर और आंख में दर्द, शख्स का सीटी स्कैन देख कांपी डॉक्टरों की रूह

वियतनाम का एक शख्स 5 महीनों से सिरदर्द और आखों की रौशनी घटने और नाक से अजीब सा पानी आने की दिक्कत  के साथ डॉक्टर के पास पहुंचा. यहां जांच में जो कुछ सामने आया उससे डॉक्टरों का भी सिर घूम गया.

Advertisement
फोटो- Pexels फोटो- Pexels

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

आम लोगों के इलाज के दौरान डॉक्टरों के पास कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो हैरान कर देते हैं. लोग ऐसी -ऐसी परिस्थितियों और परेशानियों के साथ आते हैं कि डॉक्टरों को हैरात होती है कि ये मरीज जीवित कैसे हैं? हाल में वियतनाम के एक शख्स के मामले में ऐसा ही हुआ.

5 महीनों से सिरदर्द और आखों की रौशनी घटने और नाक से अजीब सा पानी आने की दिक्कत  के साथ एक शख्स डॉक्टर के पास पहुंचा. डॉक्टरों का जांच के बाद ज्यादा कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने उसे सीटी स्कैन के लिए भेज दिया. सीटी स्कैन में जो खुलासा हुआ वह रूह कंपा देने वाला था. दरअसल, शख्स की नाक में कुछ था जो भीतर से उसकी आंख तक पहुंचा हुआ था. ये कुछ और नहीं बल्कि चॉपस्टिक के दो टुकड़े थे. शख्स वियतनाम में डांग होई में क्यूबा फ्रेंडशिप हॉस्पिटल में पहुंचा था जहां ये खुलासा हुआ. परेशान डॉक्टरों में शख्स से कहा- तुम जिंदा कैसे हो?

Advertisement

हैरान डॉक्टरों ने जब उससे इसके बारे में पूछा तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में उसने कहा कि कुछ महीने पहले नशे की हालत में कुछ लोगों से उसका झगड़ा हुआ था. नौबत मारपीट तक आ गई थी, जिसके बाद वह घायल हालत में वह अस्पताल पहुंचा था तो डॉक्टरों ने उसे मलहम पट्टी करके वापस भेज दिया था. और अब उसे याद आ रहा है कि झगड़ा करते लोगों में से एक ने उसकी नाक में चॉपस्टिक घुसाई थी. 

फोटो- BVCC

सारी बात जानने और विचार करने के बाद, मेडिकल टीम ने नाक के माध्यम से एंडोस्कोपिक सर्जरी करने का फैसला किया, जिसमें माइक्रोसर्जरी के साथ मिलकर रोगी के कपाल फिस्टुला को बंद किया गया और टूटी हुई चॉपस्टिक के पेयर को हटा दिया गया. क्यूबा फ्रेंडशिप अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉक्टर गुयेन वान मैन के अनुसार, रोगी को सीक्वेल से बचाने के लिए ऑप्टिमल सर्जिकल मेथड को चुनना जरूरी है. 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

Advertisement

 ये कोई पहला मामल नहीं है बल्कि कुछ साल पहले, ताइवान में एक ऐसे ही मामले में एक महिला ने अपनी बहन के साथ झगड़े के बाद अपने ही सिर में चॉपस्टिक चुभो ली थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »