पहले दोस्त के 50 चाकू मारे और फिर गाड़ी समेत लगा दी थी आग, ये थी लड़ाई की वजह

एक शख्स ने अपने ही दोस्त को ऐसी दर्दनाक मौत दी, जैसा कोई दुश्मन भी न करे. मारपीट के दौरान आरोपी ने अपने मित्र पर 50 से अधिक बार चाकू से वार किया.जब उसकी जान चली गई तो उसे कार की डिक्की में डालकर जला दिया था.

Advertisement
शख्स ने दोस्त की हत्या कर शव को कार समेत जला दिया था (फोटो - AI जेनरेटेड) शख्स ने दोस्त की हत्या कर शव को कार समेत जला दिया था (फोटो - AI जेनरेटेड)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

अमेरिका में एक शख्स ने अपने दोस्त पर 50 से अधिक बार चाकू से वार किया. फिर उसके शव कार की डिक्की में डालकर आग लगा दी थी. बाद में शव पर चाकू से बने जख्म के 55 निशान थे. आग लगने की वजह से शव भी बुरी तरह से जल गया था. 

इस भयावह घटना को अंजाम देने के लिए कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाया है और 25 साल जेल की सजा सुनाई है. आरोपी अमेरिका के ओरेगन का रहने वाला है और उसका नाम थॉमस रॉबर्ट कोलोन है. 

Advertisement

क्यों दोस्त ने दी दर्दनाक मौत?
44 साल के रॉबर्ट ने 27 वर्षीय एंड्रयू हैथवे की हत्या के आरोप में सजा सुनाई गई है. उस पर दोस्त की हत्या और शव व साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे. अब सवाल ये उठता है कि आखिर अपने ही दोस्त को शख्स ने इतनी दर्दनाक मौत क्यों दी.  जब इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हो रही थी, तब अभियोजकों ने बताया कि कैसे कोलोन और हैथवे एक घर में गए थे, जहां दो अन्य लोग रहते थे. वहां चारों ने मिलकर ड्रग्स का सेवन किया और नशे में धुत हो गए.

चाकू से पूरे शरीर को गोद डाला
इसके बाद नशे की हालत में ही कोलोन और हैथवे के बीच लड़ाई शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई. झगड़े में कोलोन हैथवे पर हावी हो गया. उस वक्त हैथवे मदद के लिए भी चिल्लाया, तब अन्य लोगों ने उन्हें अलग कर दिया. लेकिन यह खत्म नहीं हुआ - कोलोन वापस अंदर गया. हैथवे को तब तक पीटा और चाकू मारा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई. 

Advertisement

शव को कार की डिक्की में डालकर लगा दी आग
इसके बाद, कोलोन और अन्य लोगों में से एक ने हैथवे के शव को कार की डिक्की में डाला, उसे एक खाली पार्किंग में ले गए और उसके पहियों में आग लगा दी. बाद में फायर टीमों ने डिक्की में हैथवे के जले हुए अवशेष पाए.अभियोजकों ने खुलासा किया कि हैथवे के शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा आग की वजह से जल गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुल 55 घाव और छह कट के निशान मिले थे.

2018 में हुई इस हत्या को लेकर आरोपी  कोलोन ने दोस्त की हत्या करने, आगजनी, शव के साथ दुर्व्यवहार और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की बात कबूल कर ली थी. आरोपी को दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद परिवार वालों ने इसे न्याय की जीत बताई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »